वायरल न्यूज़

Viral Video: हरियाणवी गाने पर रूसी लड़की का धमाकेदार डांस, कातिलाना अदा देख लड़के हुए फिदा!

Viral Video: सोशल मीडिया पर रूसी लड़की तातियाना रोमानॉफ का हरियाणवी गाने पर किया गया देसी डांस तेजी से वायरल हो रहा है। उनके एक्सप्रेशंस, एनर्जी और देसी स्टाइल ने लोगों का दिल जीत लिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

Dance video: हरियाणवी गाने पर रूसी लड़की का देसी डांस, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/tatianaromanoff_)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार और एनर्जी से भरा डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक रूसी लड़की हरियाणवी गाने की धुन पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। यह विदेशी लड़की जो अपने अनोखे अंदाज और देसी स्टाइल के लिए इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं। वीडियो में लड़की पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाती दिखाई देती हैं। उनके चेहरे की मुस्कान, आंखों के एक्सप्रेशन और बॉडी मूवमेंट्स इतने शानदार हैं कि देखने वाले बार-बार वीडियो देखने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे उन्हें भारतीय गानों और यहां की संस्कृति से खास लगाव है।

अब तक लाखों लोगों ने देखा वायरल वीडियो

यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @tatianaromanoff_ से शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कमेंट्स में कई यूजर्स ने उनके डांस की खूब सराहना की है। कोई लिख रहा है, “Nice moves”, तो कोई मजाक में “Russian chalungi” जैसे कमेंट कर रहा है। कई लोग यह देखकर हैरान भी हैं कि एक विदेशी लड़की ने हरियाणवी गाने पर इतनी अच्छी तरह से देसी स्टाइल में डांस कैसे किया। दिलचस्प बात यह है कि तातियाना के इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह बॉलीवुड, भोजपुरी और हरियाणवी गानों पर डांस करती नजर आती हैं।

अलग-अलग देशों के लोगों के बीच जुड़ाव और खुशी का भी एक सुंदर उदाहरण

वह खुद को Russian Kudi कहती हैं और भारतीय गानों को बहुत एंजॉय करती हैं। उनके एक्सप्रेशन, स्टाइल और एनर्जी की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन गई है। लोगों का कहना है कि जब कोई विदेशी भारतीय गानों और संस्कृति को इतने प्यार से अपनाता है, तो यह देखकर बहुत अच्छा लगता है। कुल मिलाकर यह वीडियो सिर्फ एक डांस वीडियो नहीं है, बल्कि यह अलग-अलग देशों के लोगों के बीच जुड़ाव और खुशी का भी एक सुंदर उदाहरण है। अगर आपने यह वीडियो अभी तक नहीं देखा है, तो इसे जरूर देखिए, क्योंकि इसे देखकर आपका मूड भी खुश हो जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article