Crocodile Vs Cow Video: मगरमच्छ अगर अपने इलाके में किसी शिकार को पा जाता है तो उसे अपना निवाला बनाने में वक्त नहीं लगाता। वह उसे पलभर में तोड़-मरोड़ देता है और कच्चा चबा जाता है। कई बार आपने देखा होगा कि मगरमच्छ अगर फुल मूड में है तो शेर और चीता को भी नहीं बख्शता। वह तेंदुए और हिरण को भी अपना शिकार बना लेता है। हालांकि, कई बार हिम्मत के आगे ताकत पस्त हो जाती है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा साफ देखा जा सकता है।
वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ ने अपने जबड़े में एक गाय को जकड़ा हुआ है। वह भूख से तिलमिला रहा है और गाय को अपना निवाला बनाने की पुरजोर कोशिश में लगा है। हालांकि, गाय भी अपनी हिम्मत नहीं हारती है। वह लगातार मगरमच्छ से खुद को छुड़ाने की कोशिश करती रहती है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। आपने कल्पना भी नहीं की होगी कि गाय के सामने मगरमच्छ की ऐसी की तैसी हो जाएगी। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय की हिम्मत के सामने खूंखार मगरमच्छ पस्त हो जाता है। वह गाय को अपना शिकार बनाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन उसमें असफल होता है। गाय के पिछले हिस्से को उसने अपने मुंह में जकड़ा होता है और उसे पानी में डुबाने की कोशिश करता रहता है। लेकिन गाय की हिम्मत के आगे अंत में मगरमच्छ थक जाता है। इसके बाद उसके जबड़े से गाय छूट जाती है और मौका पाकर वहां से निकल जाती है। वीडियो को twfeq नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर अच्छे-अच्छों की हवा टाइट हो रही है।
