Funny Video: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां हर रोज कुछ न कुछ अजीबोगरीब और फनी देखने को मिलता है। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगोंं का हंसते-हंसते पेट फूल जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों को जमकर हंसा रहा है। यह वीडियो एक पुलिसकर्मी और एक लड़के से जुड़ा है, जो सड़क पर डांस करता रहता है। वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी उसे लगातार मना करता रहता है। वीडियो देखकर आपके लिए अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।
वीडियो देखने को बाद आपको जोर की हंसी तो आएगी ही, इसके साथ आप सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जगह कुछ लोग डांस कर रहे होते हैं। उन लोगों के साथ बगल में पुलिस की टीम भी चल रही होती है। पुलिस की टीम शायद इसलिए लगाई गई है, जिससे कोई अनहोनी न हो। इसी पल जो दिखता है, उसे देखकर आपका भी सिर चकरा जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की टीम इस काफिले को सही से संचालित कर रही थी। देखें वीडियो-
बार-बार पुलिसकर्मी को परेशान करता है लड़का
इसी बीच एक लड़का बार-बार सड़क के किनारे जाकर डांस करने लगता है। हालांकि, एक पुलिसकर्मी उसे बार-बार आगे बढ़ने के लिए कहता है, लेकिन लड़का पुलिसकर्मी का इशारा पाते ही डांस शुरू कर देता है। सिर्फ यही नहीं वह पुलिसकर्मी की आंख में आंख डालकर जबरन का फनी डांस करने लगता है। उस लड़के की हरकत ऐसी है कि पुलिसकर्मी को उस पर गुस्सा आ सकता है। हालांकि, पुलिसकर्मी उसकी हरकत को चुपचाप देखता रहता है। आप लड़के की इस हरकत को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।
