Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। कई लोग मजे-मजे में ऐसा जुगाड़ बना देते हैं, जिसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं। जुगाड़ से मुश्किल से मुश्किल काम चुटकियों में हल हो जाते है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप जुगाड़ लगाने वाले की जमकर तारीफ करेंगे। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक पिक वैन को तालाब पार करवाने के लिए वहां मौजूद लोग बहुत ही मजेदार जुगाड़ लगाते हैं।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
आप देख पाएंगे कि गाड़ी को तालाब के उस पार ले जाने के लिए किसी पर्मानेंट पुल या मशीन का सहारा नहीं लिया जाता। बल्कि, केले के तने का इस्तेमाल किया जाता है। केले के तने से एक बेहद ही अनोखा जुगाड़ तैयार किया जाता है। इस जुगाड़ से बड़ी ही आसानी से गाड़ी को तालाब के उस पार ले जाता जाता है। आप देख पाएंगे कि केले के तने को जोड़कर तैरने वाला प्लेटफॉर्म बनाया जाता है। इसी प्लेटफॉर्म पर गाड़ी को लादा जाता है। इसके बाद गाड़ी को तालाब के उस पार ले जाता जाता है। देखें वीडियो-
इस अनोखे वीडियो को @bilaleditzz20 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इसमें आपको एक गांव का दृश्य नजर आएगा। आपक देख पाएंगे कि पिकअप वैन को लोग बड़ी आसानी से बारिश में भरे तालाब से पार करवा देते हैं। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 85 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो फेक भी लग रहा है।
