Snake Viral Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। इस धरती पर कुछ सांप ऐसे पाए जाते हैं, जिनके डसते ही इंसान का खून जम जाता है और इंसान पानी तक नहीं मांगता। सांप को देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत पतली हो जाती है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो खूंखार से खूंखार सांप को पल भर में अपने वश में कर लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दिखता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा
वीडियो एक खूंखार और विकराल सांंप से जुड़ा हुआ है। आप देख सकते हैं कि किसी ऑफिस में एक खूंखार सांप निकला है। इस सांप को देखकर ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों की हालत खराब हो जाती है। सांप इतना विकराल होता है कि किसी को इसे पकड़ने की हिम्मत नहीं होती है। आप देख सकते हैं कि कई पुरुष कर्मचारियोंं की सांप को दूर से देखकर हालत पतली हो जाती है। वहीं सबको हैरान करते हुए एक महिला कर्मचारी इस विकराल सांप को अपने वश में करती नजर आ रही है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कर्मचारी लोहे की एक छड़ से खूंखार सांप को पकड़ लेती है। इस दौरान सांप अपना खूंखार फन फैलाता है। यह दृश्य देखने में ही बहुत भयावह लग रहा है। अगर कोई और होता तो सांप को तुरंत वहीं पर छोड़कर भाग जाता। दूसरी तरफ महिला कर्मचारी किसी खिलौने की तरह सांप के साथ खेलती नजर आ रही है। वीडियो देखकर बिल्कुल भी प्रतीत नहीं हो रहा है कि उसे इस विकराल सांप का कोई भय है। वहीं दूसरी तरफ लोग दूर से खड़े होकर यह सारा नजारा देखते रहते हैं और उनकी नजदीक जाने की भी हिम्मत नहीं पड़ती है।
वीडियो को @Iamjustme_00 नाम के ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को देखने की होड़ लग गई है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है, लेकिन यूजर द्वारा वीडियो के साथ लिखे कैप्शन के अनुसार वीडियो किसी एलआईसी कॉर्पोरेट ऑफिस का है।
