वायरल न्यूज़

इस वीडियो को देखकर बिचक जाएगा आपका मुंह, कढ़ी वाली पानी पूरी देख भड़क उठे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 13, 2023, 09:40 PM IST

Kadhiwali Panipuri: मार्केट में पानी पूरी के कई तरह के फ्लेवर आए हैं, लेकिन किसी ने भी अभी तक पानी पूरी में कढ़ी डालकर नहीं खाया होगा। आपके फेवरेट पानी पूरी में खट्टे पानी की जगह कोई अगर कढ़ी भरकर खिला दे तो यकीनन आपका मूड खराब हो जाएगा।

Image

कढ़ी वाली पानी पूरी (इंस्टाग्राम)

Kadhiwali Panipuri: पानी पूरी हर किसी को पसंद होता है। भारत में लड़के-लड़कियां, बूढ़े-जवान-बच्चे सारे लोग बहुत ही चटखारे लेकर पानी पूरी खाते हैं। कई लोगों को मीठी पानी पूरी पसंद होती है, वहीं कई लोगों को तीखी पानी पूरी पसंद होती है। पानी पूरी के भीतर जो पानी भरा जाता है, उसका स्वाद लोगों को इतना भाता है कि कई लोग अलग से पानी लेकर पीते हैं। सोचिए कोई आपके फेवरेट पानी पूरी में खट्टे पानी की जगह कढ़ी भरकर खिला दे तो क्या होगा? हो सकता है आप उस पर भड़क जाएं।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्ट्रीट वेंडर पानी पूरी में लोगों को कढ़ी भरकर खिला रहा है। यह देखकर लोगों का मूड खराब हो गया है। मार्केट में पानी पूरी के कई तरह के फ्लेवर आए हैं, लेकिन किसी ने भी अभी तक पानी पूरी में कढ़ी डालकर नहीं खाया होगा। इस प्रयोग को लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो अहमदाबाद से सामने आया है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। 'कढ़ी वाली पानी पूरी' खाना तो छोड़िए, देखकर ही लोगों को गुस्सा आ रहा है। एक फूड ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम अकाउंट @foodiepopcorn पर इस वीडियो को शेयर किया है। देखा जा सकता है कि तली हुई बूंदी से भरा गोलगप्पा नजर आ रहा है। इसमें मीठी और तीखी कढ़ी भरकर कस्टमर को खिलाया जा रहा है। ब्लॉगर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'कढ़ीपुरी, क्या आप इसका स्वाद लेना चाहेंगे?'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article