वायरल न्यूज़

Video: खून चूसने पहुंचा था बूढ़ा मच्छर, लेकिन नहीं कर पा रहा था चमड़ी में छेद, देखें शॉकिंग वीडियो

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 11, 2022, 06:23 PM IST

Mosquito Bite Video: बूढ़ा होने की वजह से मच्छर इंसान की चमड़ी में छेद नहीं कर पा रहा होता है। वह बार-बार हाथ में डंक घुसाने की कोशिश करता है, लेकिन ऐसा करने में विफल साबित होता है। वह खून चूसने के लिए काफी स्ट्रगल करता है, लेकिन उसकी कोशिश कामयाब नहीं होती।

Image

मच्छर का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • मच्छर का दुर्लभ वीडियो वायरल
  • इंसान की चमड़ी में नहीं कर पाया छेद

Mosquito Bite Video: मच्छरों से हर कोई परेशान रहता है। कभी भी, कहीं भी आकर यह लोगों का खून चूसने लगते हैं। पिछले दिनों भारत में डेंगू की वजह से कई सारे लोगों की मौत हो गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक बूढ़े मगरमच्छ का है। आप इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देख सकते हैं कि बूढ़ा होने की वजह से मच्छर इंसान की चमड़ी में छेद नहीं कर पा रहा होता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि मच्छर खून चूसने की कोशिश में असफल हो जाता है।

पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि मच्छर किसी इंसान के हाथ पर आकर बैठता है। इसके बाद अपना डंक हाथ की चमड़ी में घुसाने लगता है। वह बार-बार हाथ में डंक घुसाने की कोशिश करता है, लेकिन ऐसा करने में विफल साबित होता है। वह खून चूसने के लिए काफी स्ट्रगल करता है, लेकिन उसकी कोशिश कामयाब नहीं होती। इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मच्छर शायद बूढ़ा हो गया है।' देखें वीडियो-

आपको भी वीडियो देखकर मच्छर बूढ़ा लग सकता है, क्योंकि उसके डंक में इतना पैनापन नजर नहीं आ रहा है। आप देख सकते हैं कि वह कई बार अपने डंक को इंसान के चमड़ी के अंदर गड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन उसका डंक बार-बार मुड़ जाता है। सबसे मजेदार नजारा तब देखने को मिलता है, जब वह अपने हाथों से डंक को सीधा करता नजर आता है। आप देख सकते हैं कि वह एक बार डंक को पकड़ता है और फिर उसे वापस चमड़ी में घुसाने की कोशिश करता है। इस बार भी वह असफल हो जाता है। वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट दिए हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article