देशभक्ति का जज्बा उम्र का मोहताज नहीं होता और इसका एक खूबसूरत उदाहरण हाल ही में वाघा बॉर्डर पर देखने को मिला। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची अपने जोश और देशप्रेम से लोगों का दिल जीत रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वाघा बॉर्डर पर दिखी असली देशभक्ति
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि वाघा बॉर्डर पर होने वाले रोजाना के समारोह के दौरान यह छोटी बच्ची दर्शकों के बीच बैठी है लेकिन उसकी आवाज और जोश पूरे माहौल को खास बना देता है। वह पूरे उत्साह के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारे लगाती है। उस बच्ची की आवाज में इतना जोश और आत्मविश्वास होता है कि आसपास बैठे लोग भी उसे देखकर मुस्कुराने लगते हैं और कई लोग उसके साथ नारे लगाने लगते हैं। इस बच्ची का उत्साह, मासूमियत और जोश ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।
बच्ची का देशप्रेम देख लोग हुए प्रभावित
सोशल मीडिया पर यह वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि “यही है असली भारत की ताकत” तो कुछ ने कहा कि “देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।” बता दें कि वाघा बॉर्डर का समारोह हमेशा से देशभक्ति के जोश से भरा होता है, लेकिन इस बच्ची ने उस माहौल को और भी खास बना दिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
