वायरल न्यूज़

Video: अंधेरे में रेलवे ट्रैक पार कर रही थी गजराज फैमिली, सामने से चली आई ट्रेन, लोको पायलट्स की सूझबूझ ने बची सबकी जान

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन रेलवे ट्रैक पर रुकी हुई है और सामने से हाथियों का एक झुंड आराम से उस रेलवे ट्रैक को पार कर रहा है।

Image

ट्रेन के लोको पायलट्स ने रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों की जान बचाई (X/@RailNf)

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो (Video) बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि हाथियों का एक झुंड रात के अंधेरे में रेलवे ट्रैक पार करती नजर आ रही है। तभी सामने एक तेज रफ्तार ट्रेन चली आती है। जिसके बाद हाथियों की जान बचाने के लिए लोको पायलट तुरंत उस ट्रेन को रोककर उन हाथियों की जान बचा लेता है। वीडियो में यह भी दिखता है कि ट्रेन की हेडलाइट्स की रोशनी में हाथी शांति से ट्रैक पार कर रहे हैं और पूरा माहौल शांत नजर आ रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इन पायलटों की तारीफ कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रेलवे ने शेयर किया यह वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट @RailNf से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि दिल को छू लेने वाला यह मामला असम का है। जहां भारतीय रेलवे के लोको पायलट की सतर्कता ने कई जंगली हाथियों की जान बचाई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग इन लोको पायलट्स को रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अगर समय पर ट्रेन नहीं रोकी जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ट्रैक पर आए हाथी, तुरंत रोकी ट्रेन

वीडियो (Video) के कैप्शन में आगे घटना के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि यह घटना असम के जोरहाट के पास तिताबर और मारियानी रेलवे स्टेशनों के बीच की है। जब ट्रेन नंबर 12424 राजधनी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर अपनी रफ्तार भर रही थी, तभी उसके सामने से हाथियों का पूरा परिवार आराम से ट्रैक पार करते हुए नजर आया। ट्रेन के लोको पायलट एस.एन. राजू और सहायक लोको पायलट आर.के. सिंह ने समय रहते ट्रैक पर हाथियों को देख लिया। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article