रील के चक्कर में ना जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी लेकिन इन सबके बावजूद भी कई लोग इससे कोई सीख नहीं लेते। वे आए दिन अपनी जान को खतरे में डाकर रील बनाते रहते हैं और रील के जरिए पूरी दुनिया को दिखाते हैं कि वे कितने बड़े खतरों के खिलाड़ी हैं। सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान का सौदा करना कोई समझदारी वाला काम तो नहीं है। ऐसे ही एक और रीलबाज का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी जान खतरे में डालकर रील बनवा रहा है।
चलती ट्रेन के सामने रील बना रहा था शख्स
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स एक रेलवे ब्रीज पर खड़ा है। सामने से ट्रेन पूरी तेज रफ्तार में उसकी तरफ आ रही है। शख्स डरने के बजाय वह उस ट्रेन के करीब पहुंच जाता है और वह उसके साथ ठीक उसके बगल में दौड़ने लगता है। एक समय तो ऐसा भी आता है जब वह शख्स उस ट्रेन के बेहद ही करीब पहुंच जाता है। शख्स की इन हरकतों को उसका दोस्त कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा होता है। वहीं ट्रेन ठीक उसके बगल से सरसराते हुए पूरी तेज रफ्तार से गुजर रही होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @iiamirfanali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "सिर्फ एक Reel के चक्कर में अपनी जिंदगी ही दांव पर लगा दिया। अगर एक पल की भी चूक हो जाती, तो ये स्टंट आखिरी साबित हो सकता था।" वीडियो पर लिखा यह कैप्शन इस पर बिल्कुल सटीक बैठती है।
वीडियो पर आई लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो (Video) पर तमाम लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है। जहां लोगों ने इस शख्स की इस हरकत को लेकर उसे जकर फटकार लगाई है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसे रीलबाजों को पकड़कर कड़ा दंड देना चाहिए। जिससे आगे से कोई ऐसा काम न करे। अपनी नहीं तो अपने परिवार की सोचे, थोड़े से लाइक के चक्कर में अपनी लाइफ खराब न करें।" दूसरे ने लिखा, "इसका यमराज के पास जाने का मन है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
