वायरल न्यूज़

Viral Video: दो दोस्तों ने किया ऐसा डांस स्टेप, देख याद आ जाएंगे 'मिथुन दा'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 28, 2023, 10:02 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो दोस्त मिलकर ऐसा जबरदस्त डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको 'मिथुन दा' याद आ जाएंगे। आइए देखते हैं ये पूरा वीडियो...

KEY HIGHLIGHTS
  • दो दोस्तों ने किया बेहतरीन डांस मूव्स
  • वीडियो देख 'मिथुन दा' याद आ जाएंगे
  • वीडियो हो रहा वायरल

Awesome Dance Moves of Two Friends Viral: आम-बोलचाल में बात करते हुए हम एक शब्द यूज करते हैं 'हिडेन टैलेंट'। ये वीडियो (Viral Video) इसी 'हिडेन टैलेंट' की परिभाषा है, जिसे देखने के बाद आपको शायद अपना बचपन याद जाए या सड़क पर नशे की हालत में डांस करते हुए शराबी। इस वीडियो (Trending Video) में दो दोस्त मिलकर ऐसा डांस मूव्स कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो दोस्त सड़क किनारे डांस कर रहे हैं, ये कोई सेलिब्रिटी नहीं बल्कि एक आम इंसान है। इनके बेहतरीन डांस मूव्स को देखने के बाद आपको 'मिथुन दा' की याद आ जाएगी। यहां तक कि 'माइकल जैक्सन' भी। यह वीडियो इतना मजेदार है कि पहले तो आपको देखने में लगेगा कि जैसे कोई शराब पीकर नशे की हालत में डांस कर रहा हो, लेकिन जब आप इस वीडियो को ध्यान से और पूरा देखेंगे, तब आपको समझ आएगा कि ये दोनों मस्ती कर रहे हैं।

दो शख्स ने किया जबरदस्त डांस मूव्स

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने भी अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी है। इस पर एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि ये सिर्फ भारत का टैलेंट है, जो कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये है असली जिंदगी, नो टेंशन। वीडियो पर लाइक्स और व्यूज की बात की जाए तो इस पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'sudhir_pailwaan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article