वायरल न्यूज़

Viral Video: 36 साल बाद पुश्तैनी घर को देखने पहुंचीं कश्मीरी हिंदू बहनें, खंडहर और विरान मकान को देख फिर से ताजा हो गईं यादें

1990 में हुए नरसंहार के बाद पलायन करने वाले कश्मीरी हिंदू बहनें 36 साल बाद अपने पुश्तैनी घर पर वापस उसे देखने पहुंचीं, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

पुराने घर लौटीं दोनों बहनें (Instagram/@trolls_official)

Viral Video: 1990 में हुए कश्मीर नरसंहार हमारे देश पर एक काले धब्बे की तरह है। इस नरसंहार में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई और जो बच गए उन्हें कश्मीर छोड़ना पड़ा। नरसंहार को देखते हुए घाटी में रहने वाले कई कश्मीरी पंडित अपना घर छोड़कर पलायन को मजबूर हो गए। लोग अपना घर छोड़कर देश के दूसरे हिस्सों में किराए के मकान और जिल्लत की जिंदगी जीने को मजबूर हुए और उनका सब बना-बनाया बर्बाद हो गया।

पलायन के बाद जीवन में आगे बढ़े कश्मीरी हिंदू

फिर से एक नई शुरुआत के साथ जिंदगी को शुरू करना कोई आसान काम नहीं था, मगर फिर भी कश्मीरी पंडितों ने इस मुश्किल हालात में भी अपने जीवन को कठिन से सरल बनाया और अपने जीवन में आगे बढ़े। पीछे छूट चुके अतीत में झांकने का कोई मतलब भी नहीं था और अगर अतीत को याद करतें तो दर्द के अलावा उन्हें और कुछ नहीं मिलता।

दो बहनों का वीडियो हुआ वायरल

इसी पलायन का हिस्सा रहीं दो बहनों का एक वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि ये बहनें 36 साल बाद फिर कश्मीर लौटीं और अपने पुश्तैनी घर का जायजा लेने पहुंची। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बहनें अपने पुश्तैनी घर में प्रवेश कर रही हैं। जो अब किसी पुराने खंडहर और विरान घर में तबदील हो चुका है।

दोनों बहनें एक बार फिर पहुंचीं अपने पुश्तैनी घर

घर में घुसने के बाद वे दोनों बहनें घर के कमरों में घुमते हुए नजर आती हैं और एक जगह बैठकर बातें करते हुए एक-दूसरे को गले लगाते दिखती हैं। 36 साल बाद अपने पुश्तैनी घर पर जान के बाद उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। उनके चेहरे पर इस पल की खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है। दोनों बहनें अपने पुश्तैनी घर में बिताए गए बीते लम्हों को याद करते नजर आ रही हैं।

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @trolls_official नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article