जब भी आप रोते हैं, तो आपकी आंखों से आंसू तो बहते ही हैं लेकिन थोड़ी देर बाद ही आपकी नाक भी बहने लगती है। ऐसे में क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आखिर आंखों से आंसू बहते-बहते हमारी नाक क्यों बहने लगती है?
ऐसा हम सबके साथ होता है, जब भी हमारी आंखों में आंसू आते हैं तो हमारी आंखों में आंसुओं की धार के साथ-साथ नाक से भी धार बहने लगती है। ऐसा क्यों होता है, इस पर भले ही आपका कभी ध्यान नहीं गया हो, मगर आपको बता दें कि ऐसा होने के पीछे बेहद ही दिलचस्प कारण है।
आइए इस बारे में जानते हैं कि रोते वक्त हमारी नाक क्यों बहने लगती है? वैज्ञानिक दृष्टि से अगर देखें तो इसके पीछे जो सबसे बड़ा कारण है, वह ये है कि हमारी आंखों के कोने में एक छोटा सा छेद होता है, जो एक पाइपलाइन है।
नाक में आने के बाद ये आंसू हमारे नाक के अंदर मौजूद बलगम से मिल जाते हैं। आंसू के मिलने के बाद हमारा बलगम पतला हो जाता है और यह नाक से बाहर अपने आप ही बहने लगता है।
यह पाइपलाइन आंखों से होते हुए हमारे नाक तक गई होती है। जिसे हम नेजोलैक्रिमल डक्ट्स कहते हैं। जब भी कोई इंसान रोता है तो उसके आंसू इसी नेजोलैक्रिमल डक्ट्स से होते हुए नाक तक पहुंचते हैं।
जो दूसरा सबसे बड़ा कारण है, वह यह है कि जब भी हम ज्यादा रोते हैं, तो हमारे शरीर हर बार 1.2 mL से ज्यादा आंसू बनाता है। जो आंसू हमारी आंखों से बाहर नहीं निकल पाते, वे नाक के रास्ते बाहर निकलने लगते हैं।
अब अगली बार जब भी रोते वक्त आपकी आंखों से आंसू के साथ-साथ अगर आपकी नाक भी बहने लगे तो आप हैरान मत होइएगा। अब तो आपको पता ही है कि रोते वक्त आपकी नाक से पानी क्यों निकलता है।