अगर आप वदेश घूमने गए हों तो वहां के लोगों के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ा समय तो लगता ही साथ ही शुरुआत में अच्छी खासी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। अनजान चेहरों के बीच इंसान अकेला पड़ जाता है। भले ही वह देश या शहर कितना भी अच्चआ क्यों ना हो। ऐसे में अगर वहां पर उन अनजान लोगों की भीड़ में भी आपको अगर आपके अपने देश या शहर का कोई बंदा मिल जाए तो सब सेट हो जाता है। वहीं जगह जो अब तक आपको बोर कर रही थी, अब वह अच्छी लगने लगेगी। कुछ इसी अनुभव से गुजर रही तुर्किए की एक लड़की का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रूस घूमने गई लड़की खुद को कर रही थी अकेला महसूस
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बहुत ही प्यारी सी लड़की जो कि तुर्की की रहने वाली थी। वह घूमने के लिए रूस गई हुई है। उसने अपने यूट्यूब पर वीडियो बनाते हुए अपने सब्सक्राइबर्स को बताया कि वह रूस में बहुत मजे कर रही है, लेकिन अंदर ही अंदर वह खुद को अकेली महसूस कर रही थी। उसे अपने घर की याद सता रही थी। वह हजारों लोगों की भीड़ में भी खुद को अकेली और उदास महसूस कर रही थी।
लड़की के पास से गुजरे लोग, फिर जो हआ...
लड़की (Turkish Girl) अपने वीडियो में लगी हुई थी, तभी अचानक से कुछ लोग उसके पास से गुजरे। जब उसने उन लोगों को आपस में बात करते हुए सुना तो लड़की के कान ही खड़े हो गए। उसे उनन लोगों की भाषा जानी-पहचानी सी लगी। दरअसल वे लोग तुर्की भाषा में बात कर रहे थे। लड़की तुरंत भागते हुए उनके पास पहुंची। फिर पता चला कि वे लोग आजरबैजानी थे और तुर्की भाषा में बात कर रहे थे।अपने लोगों को देख खुशी से झूम उठी लड़की
उन लोगों को देखते ही लड़की का चेहरा तुरंत खिल उठा। उसकी उदासी एक पल में छू मंतर हो गई और वह उनका साथ पाकर खुश हो गई। लड़की ने उनलोगों से बात की जिसके बाद लड़की को विदेश में भी अपना कहने वाला कोई मिल गया। विदेश में लड़की अब तक अकेलेपन से जूझ रही थी मगर इसके बाद जब वह अपनी भाषा सुनी और अपने जैसे लोगों को देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @M0SC0W0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां अधिकतर लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "गुरबत में अपनों का मिलना सबसे बड़ी खुशी है।" एक यूजर ने लिखा कि भाषा और भाईचारा कितना ताकतवर होता है, वह इस वीडियो में देखने को मिल गया। दूसरे ने लिखा, "इस वीडियो ने सच में दिल छू लिया।"डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
