वायरल न्यूज़

कैब ड्राइवर्स फर्जी ऐप से बढ़ा रहे हैं किराया! शख्स के Viral Post से सोशल मीडिया पर मची सनसनी

एक शख्स ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उसने दावा किया कि वह जिस कैब में यात्रा कर रहा था उसका ड्राइवर फर्जी ऐप का इस्तेमाल कर उससे मनचाहा किराया वसूल रहा था।

Image

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

सोशल साइट एक्स पर बेंगलुरु के एक शख्स ने अपने पोस्ट में दावा किया कि उसने जिस कैब को बुक किया था, उसके ड्राइवर ने फर्जी ऐप का इस्तेमाल करके किराया बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर अब उस शख्स का पोस्ट (Viral Post) जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग कमेंट कर इस तरह के स्कैम से बचने की सलाह दे रहे हैं।

मनचाहा किराया वसूल रहा था ड्राइवर

शख्स ने अपनी पोस्ट में बताया कि उसने व्हाइटफील्ड से एयरपोर्ट तक कैब बुक की थी, जिसका किराया ऐप में करीब 684 रुपये दिख रहा था लेकिन राइड खत्म होने के बाद ड्राइवर ने किराया 1084 रुपए बताया, जो पहले से काफी ज्यादा था। जब उस शख्स ने ज्यादा पैसे के बारे में पूछा, तो ड्राइवर ने कहा कि इसमें टोल और पार्किंग चार्ज शामिल हैं लेकिन शख्स को उसकी बातों पर शक हुआ, क्योंकि उसके ऐप में राइड अभी खत्म ही नहीं हुई थी, जबकि ड्राइवर ज्यादा पैसे मांग रहा था।

ऐसे हुआ फर्जी ऐप का खुलासा

जब शख्स ने इस मामले में जांच-परख की तो पता चला कि ड्राइवर एक ‘Towner’ नाम के फर्जी ऐप का इस्तेमाल कर रहा था, जो बिल्कुल Rapido जैसा ही दिखता है। इस ऐप की मदद से ड्राइवर मनचाहा किराया दिखा सकता है, जिससे वह यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूल रहा था। जब उस शख्स ने इसका विरोध किया, तो ड्राइवर बहस और बदतमीजी करने लगा। आखिर में शख्स ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए असल ऐप में दिखाए गए पैसे और 200 रुपये अलग से देकर वहां से निकलना सही समझा।

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

कंपनी ने किया रिफंड

इस घटना के बाद यात्री ने सोशल मीडिया पर शिकायत की। इसके बाद Rapido की सपोर्ट टीम ने तुरंत संपर्क किया और अतिरिक्त पैसे वापस कर दिए, साथ ही ड्राइवर पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article