वायरल न्यूज़

कोरिया में भी RCB का जलवा! जर्सी पाकर खुश हुई कोरियन गर्ल, Viral Video देख आप भी झूम उठेंगे

IPL का खुमार ना सिर्फ भारत के लोगों पर दिख रहा बल्कि दूर देशों के लोगों में भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

RCB की जर्सी पाकर खुश हुई कोरियन गर्ल (Instagram/@sausabe)

Viral Video: क्रिकेट सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में लोगों के दिलों में बसता है। इसका एक शानदार उदाहरण हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में देखने को मिला। जब एक कोरियन गर्ल को RCB की जर्सी मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया।

लड़की को मिली RCB की जर्सी

इस वीडियो (Video) में दिखने वाली कोरियन लड़की का नाम मिशेल है। जिसने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sausabe से शेयर किया है। वायरल वीडियो में वह अपनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जर्सी को अनबॉक्स करते हुए नजर आ रही है। जैसे ही लड़की ने उस पैकेज को अपने हाथ में लिया, उसके चेहरे पर खुशी की चमक साफ दिखाई दे रही थी। वह जर्सी खोलने से पहले ही काफी एक्साइटेड नजर आ रही है।

जर्सी पाकर खुशी से झूम उठी लड़की

जैसे ही लड़की ने उस पैकेज को खोला, सबसे पहले उसे कुछ स्टिकर मिले, जिन्हें देखकर वह मुस्कुराने लगी लेकिन असली खुशी तब देखने को मिली, जब लड़की ने RCB की जर्सी बाहर निकाली। जर्सी को देखते ही वह इतनी खुश हुई कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लड़की को जर्सी मिलते ही उसने खुशी के मारे उसे गले से लगा लिया।

लड़की में दिखी सच्चे फैन की झलक

इसके बाद वीडियो में लड़की ने जर्सी पहनकर लोगों को दिखाई। इस दौरान उसके चेहरे पर मुस्कान बनी रही। लड़की की इस खुशी को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह RCB की एक सच्ची फैन रही होगी। वीडियो के कैप्शन में लड़की ने लिखा है कि वह एक कोरियाई RCB फैन (RCBian) है और भले ही उन्हें जर्सी देर से मिली, लेकिन टीम के लिए उसका प्यार कभी कम नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर लड़की को मिला लोगों का प्यार

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उसकी खुशी देख खुद भी मुस्कुराने लगे। वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “किसी को इन्हें RCB का मैच टिकट भी देना चाहिए।” वहीं दूसरे ने कहा, “RCB सिर्फ एक टीम नहीं, एक भावना है।” इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि RCB का क्रेज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी इसके फैंस मौजूद हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!