'मेरी बिल्ली और मुझे ही म्याऊं' वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ। जिसकी पालतू बिल्ली ने उसे ही काट लिया। महिला पर बिल्ली के हमले का वीडियो कमरे में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:
अपनी मालकिन को ही बिल्ली ने काटा
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने कमरे में खड़ी होकर अपने बाल संवार रही है। तभी उसकी बिल्ली पर अचानक पता नहीं कौन सा भूत सवार हो जाता है कि वह अपनी मालकिन के पैरों को ही पकड़ लेती है और काटने लगती है। बिल्ली की मालकिन उससे अपने पैर छुड़ाने की काफी कोशिश करती नजर आ रही है। वह चीखती-चिल्लाती है और जैसे-तैसे अपने पैरों को बिल्ली के कब्जे से छुड़ाने में कामयाब हो जाती है। महिला खुद को छुड़ाने के बाद बिल्ली को अपने से दूर कर देती है, मगर बिल्ली के माथे पर सनक सवार थी वह दोबारा दौड़कर महिला पर फिर से हमला कर देती है और उसे काटने लगती है।
ये भी पढ़ें:
बिल्ली से बचकर भागती रही महिला
महिला कमरे में चीखते-चिल्लाते हुए चारों तरफ भाग रही होती है लेकिन बिल्ली बार-बार उसे काटने को दौड़ पड़ती है। महिला उसे भटकाने की पूरी कोशिश करती है। इसके लिए वह कमरे में मौजूद कंबल और पंखा तक उस पर फेंक देती है मगर बिल्ली मानो जैसे उसके पीछे ही पड़ गई हो और उसे काट खाने के बाद ही दम ले। वीडियो (Video) के आखिरी में नजर आ रहा है कि वह बिल्ली महिला के हाथ पर जोर से काट लेती है। आखिरकार वह महिला अपनी बिल्ली से अपना पीछा छुड़ाने के लिए कमरा छोड़कर भाग ही जाती है। यही वीडियो खत्म हो जाता है।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @chutiyabillu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में उस पालतू बिल्ली की इस हरकत को देखकर लोग डर गए। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि कैट लवर्स के लिए यह किसी सदमे जैसा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, "जब मैंने इस वीडियो को अपनी बिल्ली को दिखाया तो मेरी बिल्ली ने कहा कि ये AI है। हम ऐसा नहीं करते। दूसरे ने लिखा, "शायद बिल्ली हैरान-परेशान है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
