वायरल न्यूज़

Viral Video: बचा हुआ खाना बर्बाद करने के बजाय भूखों को खिलाया, जयपुर के इस होटल की दरियादिली देख खुश हुए लोग

खाने को बर्बाद करने के बजाय अगर किसी जरूरतमंद को दे दिया जाए तो इससे बड़ा पुण्य नहीं हो सकता। कुछ ऐसा ही काम करते दिखे जयपुर स्थित इस होटल के स्टाफ, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

होटल के बाहर सड़क पर खाना बांटते होटल स्टाफ (Instagram/@timesnow)

जरूरतमंद और गरीबों को खाना खिलाने से पुण्य मिलता है। कुछ ऐसा ही पुण्य जयपुर के एक होटल मालिक इन दिनों कमा रहे हैं। दरअसल, वे अपने होटल में बचे हुए खाने को फेंकने के बजाय उन्हें हर रोज गरीबों में बांटने का काम करते हैं। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

सड़क पर जरूरतमंद लोगों को खाना बांटते नजर आया होटल स्टाफ

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि होटल के कर्मचारी बचा हुआ खाना सड़क पर जरूरतमंद लोगों में बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। होटल के कुछ स्टाफ उस बचे हुए खाने को एक डिब्बे में पैक कर बारी-बारी से जरूरतमंद लोगों को खाना बांट रहे हैं। इस दौरान किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं किया गया। सबको इज्जत के साथ खाना दिया गया।

ये भी पढ़ें:

होटल में ठहरे व्यक्ति ने शेयर किया यह वीडियो

इस वीडियो (Video) को उसी होटल में ठहरे एक शख्स ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो में उस शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "भाई, जिस होटल में मैं ठहरा हुआ, वहां सुबह का बचा हुआ नाश्ता फेंकने के बजाय उसे सड़क पर जरूरतमंद लोगों के बीच बांट दिया जाता है। सड़क से गुजरने वाले ऑटो चालक, डिलीवरी राइडर्स और गरीब लोगों को यह खाना दिया जाता है। मुझे इस होटल वालों की यह पहल काफी अच्छी लगी।"

लोगों को पसंद आया होटल मालिक की यह दरियादिली

वीडियो के वायरल होने के बाद होटल के इस पहल को देखकर लोग होटल के मालिक और उसके स्टाफ की इंसानियत और सोच की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर हर होटल और रेस्टोरेंट ऐसा करने लग जाएं तो खाने की बर्बादी भी कम होगी और कई जरूरतमंद लोगों का पेट भी भर सकेगा। इस वीडियो अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article