सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों की सच्ची बहादुरी और इंसानियत देखने को मिल रही है। वीडियो एक गोदाम का है, जहां झाड़ू लगा रही एक महिला के शरीर पर गोदाम में रखी गईं अनाज की ढेर सारी बोरियां एक साथ गिर पड़ीं। जिससे महिला उन बिरियों में दब गई।
महिला गोदाम में कर रही थी सफाई
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि गोदाम में लोग अपने काम में व्यस्त हैं। मजदूर काम कर रहे हैं, इसी बीच एक सफाई करने वाली महिला पर एक के ऊपर एक रखी गए अनाज के बोरे एक साथ गिर पड़े और महिला उनके नीचे दब गई। एक पल में पूरा माहौल डरावना हो गया। मगर इसके बाद जो कुछ भी हुआ वह देख लोगों के सांस में सांस आई।
महिला पर गिरा अनाज के बोरों का ढेर
आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पर जैसे ही अनाज के बोरे गिरते हैं, वैसे ही गोदाम में काम कर रहे अन्य मजदूर तुरंत भागकर उसके पास पहुंचते हैं और बिना देर किए फटाफट अनाज के उन बोरों को हटाकर फेंकने लगते हैं। थोड़ी ही देर में वे अनाज के बोरों के ढेर को खाल कर नीचे दबी महिला को बाहर निकाल लेते हैं। गनीमत रही कि महिला को बचाने के लिए लोग वहां पर मौजूद थे, वरना इस हादसे में महिला की जान भी जा सकती थी।
CCTV में कैद हुआ यह हादसा
हादसे का यह पूरा वीडियो गोदाम में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NewsAlgebraIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 2 लाख लोगों ने देखा औप हजारों लोगों ने से लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
