सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक 10 साल के बच्चे की समझदारी ने लोगों का दिल जीत लिया। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक 10 साल का बच्चा अपनी समझदारी और हिम्मत से एक बड़े हादसे को होने से टाल देता है।
ये भी पढ़ें:
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक चलती सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही दिख रही है। अचानक एक बेकाबू कार सड़क की ढलान से पीछे की ओर सरकने लगती है। जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे समय में, जहां बड़े लोग भी समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें, वहीं एक छोटे बच्चे ने तुरंत फैसला लिया और अपनी समझदारी दिखाते हुए उस बड़े हादसे को टाल दिया।
ये भी पढ़ें:
बच्चे ने किया अनोखा काम
आगे वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि बच्चे ने इस हादसे को रोकने के लिए पास में पड़ा एक पत्थर उठाया और उसे ले जाकर कार के रास्ते में पिछले पहिए की तरफ रख दिया। उसकी इस छोटी-सी समझदारी भरी कोशिश से कार की रफ्तार कम हो गई और वह रूक भी गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लोग रह गए हैरान
इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस बच्चे की तारीफ करते थक नहीं रहे। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोगों ने बच्चे की बहादुरी, समझदारी और तुरंत फैसला लेने की क्षमता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
