Animal Fight Video: जहां एक तरफ शेर को जंगल का राजा माना जाता है, वहीं शेरनी जंगल की रानी होती है। वहीं तेंदुआ भी जंगल के खूंखार शिकारियों में से एक होता है। सोचिए अगर शेरनी और तेंदुए में लड़ाई हो जाए तो क्या होगा? यह सोचकर ही रूह कांप जाती है। सोशल मीडिया पर शेरनी और तेंदुए की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे। शेरनी और तेंदुए की लड़ाई पूरे जंगल में चर्चा का विषय बन गया है।
दो खूंखार जानवरों की रोमांचक लड़ाई
बता दें कि तेंदुआ अपनी फुर्ती और चालाकी के लिए जंगल में जाना जाता है। जबकि शेरनी अपनी शिकार करने के तरीके के लिए मशहूर है। तंजानिया के जंगल में जब दोनों की भिड़ंत होती है तो वहां मौजूद लोग कांप उठते हैं। आप देख पाएंगे कि शेरनी जहां एक तरफ तेंदुए पर अपना काबू पाना चाह रही है, वहीं तेंदुए भी आसानी से हार मानता नजर नहीं आ रहा है। वह भी अपने आखिरी दम तक जंगल की रानी से लड़ता दिखाई दे रहा है। देखें वीडियो-
हालांकि, अंत में तेंदुए की ताकत खत्म हो जाती है और फिर वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकलता है। दरअसल, तेंदुए जानता था कि अगर एक बार शेरनी अपने जबड़े में उसे दबोच लेगी तो उसकी मौत निश्चित है। इसलिए मौका पाते ही वह शेरनी के चंगुल से छूटकर भाग निकलता है। तकरीबन 14 सेकंड की लड़ाई का यह वीडियो देखकर हर कोई रोमांच से भर जाएगा। वीडियो को @visit__tanzania नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
