वायरल न्यूज़

जंगल की रानी को लकड़बग्घों ने घेरा, तभी हुई सेनापति गजराज की एंट्री, दिखाया ताकत का ऐसा खेल कि दुम दबाकर भागना पड़ा

हाथी का घायल शेरनी के लिए खड़ा होना और उसके लिए लड़ना लोगों को भावुक कर गया। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने इसे बेहद ही दुर्लभ और दिल छू लेने वाला पल बताया।

हाथी ने बचाई शेरनी की जान

हाथी ने बचाई शेरनी की जान (X/@Axaxia88)

जंगल की दुनिया बहुत ही बेरहम होती है। यहां बस आपकी ताकत और एकता ही आपको बचा सकती है। वरना अक्सर बड़े-बड़े जानवरों का भी शिकार छोटे-छोटे जानवर मिलकर कर लेते हैं। यहां हर जीव अपने अस्तित्व के लिए जूझता है। हाल में जंगल की दुनिया का एक ऐसा ही खौफनाक सच इस वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला, जहां एक शेरनी की शिकार की फिराक में घूम रहे लकड़बग्घों को हाथी ने भगाया और जंगल की रानी की हिफाजत की।

शेरनी के शिकार की फिराक में दिखे लकड़बग्घे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी गंभीर रूप से घायल है। वह ठीक से चल भी नहीं पा रही और काफी कोशिश के बाद एक जगह बैठ जाती है। उसकी इसी हालत का फायदा उठाकर कुछ लकड़बग्घे उसकी शिकार की प्लानिंग कर लेते हैं और धीरे-धीरे शेरनी को ढेर करने के लिए घेरने लगते हैं। जंगल के नियमों के मुताबिक लकड़बग्घे अक्सर घायल या कमजोर जानवरों पर झुंड में हमला करते हैं।

हाथी ने बचाई शेरनी की जान

वीडियो में साफतौर पर दिखता है कि लकड़बग्घे धीरे-धीरे शेरनी के चारों ओर घूमने लगते हैं। शेरनी खतरे को समझ तो जाती है, लेकिन चोट के कारण न तो भाग सकती है और न ही लड़ सकती है। तभी अचानक वहां एक विशाल हाथी तेजी से पहुंचता है। वह जोरदार आवाज करता हुआ सीधे लकड़बग्घों की ओर बढ़ता है। हाथी की ताकत और गुस्से को देखकर लकड़बग्घे डर जाते हैं और तुरंत वहां से भाग निकलते हैं। कुछ ही पलों में शेरनी पर मंडरा रहा खतरा टल जाता है।

कहां की है यह घटना?

यह घटना दक्षिण अफ्रीका के मशहूर क्रूगर नेशनल पार्क की बताई जा रही है, और इस घटना को वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Axaxia88 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article