वायरल न्यूज़

दिल्ली मेट्रो में महिला की शर्मनाक हरकत! गेट पर खड़ी लड़की को उछलकर मारी लात, बाहर दूर जा गिरी युवती

दिल्ली मेट्रो से एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। जो लोगों के सिविक सेंस पर भी सवाल उठाते दिखते हैं। हाल में ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

मेट्रो में महिला की शर्मनाक हरकत

मेट्रो में महिला की शर्मनाक हरकत (X/@Gharkekalesh)

आए दिन दिल्ली मेट्रो के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। ये वीडियो वायरल भी खूब होते हैं। हाल में एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर एक महिला ने मेट्रो के दरवाजे पर खड़ी एक लड़की को उछलकर लात मारी। जिससे लड़की गेट के बाहर निकलकर दूर जा गिरी। वीडियो में यह नजारा देख लोग हैरान रह गए।

लड़की को महिला ने मारी लात

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के दरवाजे खुले हुए हैं। इसी दौरान गेट के पास खड़ी एक लड़की को उसके पीछे खड़ी महिला ने उछलकर ऐसी लात मारी कि लड़की बेचारी दरवाजे से बाहर निकलकर दूर जा गिरी। इसके बाद लड़की ने खुद को संभाला और वापस ट्रेन में आ गई।

स्क्रिप्टेड हो सकती है यह वीडियो

बाद में इस वीडियो को देखने के बाद यह समझ आता है कि संभवत: दोनों महिला और लड़की एक दूसरे को जानती थीं और उन्होंने ऐसा वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के लिए ही किया है क्योंकि महिला उस लड़की को लात मारने से पहले कैमरे में देखती है और लात खाने के बाद भी लड़की खिलखिलाती नजर आ रही है। इतना ही नहीं लड़की वापस ट्रेन में आने के बाद उस महिला से हंसी-ठिठोली करती दिखती है और उससे बातें करती नजर आती है।

वीडियो देख भड़के लोग

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चारों ओर वायरल हो चुका है। इस वीडियो को हमने सोशल साइट एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक 68 लाख लोगों ने देखा और 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां महिला की इस हरकत पर लोग भड़के नजर आए और उसे खरी-खोची भी सुनाई। साथ में मेट्रो में रील बनाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग भी की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article