वायरल न्यूज़

Funny Video: विदेशी लड़की ने पूछा सवाल, ऑटो ड्राइवर ने दिया ऐसा जवाब कि खिलखिला उठीं मेम साहब

एक विदेशी लड़की और एक ऑटो ड्राइवर के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑटो वाले ने उस लड़की के सवाल का कुछ ऐसा जवाब दिया कि लड़की हंसते-हंसते लोटपोट हो गई।

Image

ऑटोवाले और विदेशी लड़की के बीच हुई मजेदार बातचीत (Instagram/@likeabirdie___)

Funny Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो भी सामने आते रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों के लिए अपनी हंसी को रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

विदेशी लड़की और ऑटो वाले के बीच की बातचीत

वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) एक विदेशी लड़की और एक श्रीलंकाई ऑटो ड्राइवर के बीच हुई बातचीत का है। महिला एक ट्रैवल व्लॉगर है और वह ऑटो में बैठकर सफर कर रही होती हैं। ऑटो वाले से बातों ही बातों में मामला इतना मजेदार हो गया कि यह सोशल मीडिया पर चारों तरफ छा गया।

ये भी पढ़ें:

ऑटो वाले से लड़की का सवाल

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि वह विदेशी लड़की, उस ऑटो वाले से पूछती है कि तुम्हारा फेवरेट एनिमल कौन सा है? इस पर वह ऑटो ड्राइवर जवाब देते हुए कहता है चिकन। यह सुनकर लड़की हंसने लगती है और थोड़ी हैरान भी होती है। उसने फिर उस ऑटो वाले से पूछा कि चिकन क्यों? खाने के लिए? ड्राइवर पहले तो अपनी बात पर टिका रहता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसे अपनी गलती समझ में आ जाती है। फिर वह जल्दी से जवाब बदलते हुए कहता है, “नहीं-नहीं, मुझे कुत्ता पसंद है! मेरे पास जर्मन शेफर्ड है।” इस पर लड़की भी मजाक में पूछती है, “तुम कुत्ता तो नहीं खाते ना?” ड्राइवर हंसते हुए कहता है, “नहीं, बिल्कुल नहीं!”

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

उस ऑटो वाले और विदेशी लड़की के बीच हुई ये बातचीत इतनी मजेदार थी कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @likeabirdie___ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कमेंट में तमाम लोगों की मजेदार प्रतिक्रियएं भी सामने आई हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “चिकन कब से एनिमल की लिस्ट में आ गया?” दूसरे ने लिखा, “ये तो सीधा मेन्यू बता दिया।” तीसरे ने लिखा, “इस वीडियो को देख हंसते-हंसते पेट दर्द हो गया।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article