वायरल न्यूज़

Video: चलना-फिरना मुश्किल फिर भी गाड़ी से नीचे उतरकर मत्था टेका, इस ऑटो ड्राइवर की सच्ची श्रद्धा देख भावुक हुए लोग

हाल में एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां वह लकवाग्रस्त होने के बावजूद भी ऑटो से नीचे उतरकर गुरुद्वारे के सामने मत्था टेकते हुए नजर आ रहा है।

Image

गुरुद्वारे के बाहर मत्था टेकते नजर आया ऑटो ड्राइवर (Instagram/@TimesNow)

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को झंकझोर कर रख दिया। इस वीडियो में एक लकवाग्रस्त (Paralysed) ऑटो ड्राइवर गुरुद्वारे के बाहर मत्था टेकते हुए गुरु की अरदास करते नजर आया।

ऑटो ड्राइवर के मन में सच्ची श्रद्धा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लकवाग्रस्त ऑटो ड्राइवर जो शारीरिक रूप से पूरी तरह से ठीक भी नहीं है। उसे चलने-फिरने में काफी परेशानी है, फिर भी, जब वह गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचता है, तो वह अपने ई-रिक्शा से नीचे उतरता है और गुरुद्वारे के बाहर से ही नीचे जमीन पर बैठकर गुरु के सामने अपना मत्था टेकता है। वह पूरी शिद्दत से गुरुद्वारे के आगे प्रार्थना करता है।

मुश्किल हालात में भी नहीं छोड़ी आस्था

भले ही उसका शरीर ठीक से काम नहीं करता फिर उसे अपने भगवान से कोई शिकायत नहीं है। शारीरिक तौर पर उसके साथ ही यह अन्याय क्यों हो रहा है यह सोचने के बजाय वह गुरु चरणों में अपना मत्था टेक उन सभी चीजों के लिए शुक्रिया अदा कर रहा है। जो फिलहाल उसके पास है। इतना सबकुछ होने के बाद भी उसके मन में अपने गुरु के लिए कोई भी उदास या फिर हीन भावना नहीं है। शायद इससे बड़ी श्रद्धा और सच्ची भक्ति और कुछ नहीं हो सकती। वीडियो को देख आप समझ सकते हैं कि उस शख्स के अंदर कितनी मजबूत आस्था और विश्वास है।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

इस वीडियो (Video) को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को जिसने भी देखा उसे इस वीडियो न इस कदर भावुक कर दिया कि वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाया। वीडियो पर तामम लोगों ने कमेंट कर अपनी भावनाओं को प्रकट किया है। जहां अधिकतर लोग इस ऑटो ड्राइवर की हिम्मत, सच्ची श्रद्धा और जज्बे को सलाम कर रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि भगवान इस आदमी की सारी मनोकामनाएं पूरी करना। वहीं कुछ अन्य लोगों ने लिखा, "अगर मन में सच्ची श्रद्धा हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकती। शारीरिक कमजोरी के बावजूद इस ड्राइवर ने दिखाया कि हौसला और विश्वास सबसे बड़ी ताकत होती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article