वायरल न्यूज़

Viral Video: छत पर आराम से बैठा कुत्ता, रफ्तार में दौड़ती रही ऑटो, डॉगी के इस राइड को देख हैरान हुए लोग

हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आवारा कुत्ता चलती ऑटो-रिक्शा की छत पर आराम से बैठकर सफर का आनंद ले रहा है।

Image

चलती ऑटो की छत पर सवार कुत्ते का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@gaurav_satish_gawade)

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिन्हें देखकर लोगों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहता। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक आवारा कुत्ता ऑटो की छत पर बैठकर आराम से सवारी का लुत्फ ले रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर गौरव सतीश गावडे ने अपने अकाउंट @gaurav_satish_gawade से शेयर किया है जिसे अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 12 लाख लोगों ने लाइक किया है।

पुणे का बताया जा रहा यह वायरल वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो पुणे शहर के डांगे चौक इलाके का बताया जा रहा है, जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आवारा कुत्ता चलती ऑटो-रिक्शा की छत पर आराम से बैठ सफर का मजा ले रहा है। इस दिलचस्प वीडियो को सतीश ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑटो-रिक्शा अपनी नॉर्मल स्पीड में चल रहा है और उसकी छत पर एक कुत्ता बिल्कुल शांत बैठ सफर का आनंद ले रहा है।

वीडियो पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

वीडियो में हैरानी की बात तो यह है कि चलती ऑटो के हिलने-डुलने के बावजूद भी कुत्ता आराम से उस पर संतुलन बनाए बैठा हुआ है। ना उसे गिरने का डर है और ना ही वह किसी तरह से भी घबरा रहा है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे ऑटो रिक्शा वाले को उस कुत्ते की कोई खबर नहीं रही होगी। वीडियो को देख कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "डॉगी का स्वैग किसी हीरो से कम नहीं है।" दूसरे ने लिखा, "ये अपने इलाके का सबसे कूल डॉगी होगा।"

कुछ लोगों ने वीडियो पर जताई चिंता

वहीं, कुछ लोगों ने इस वीडियो पर चिंता भी जताई है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति कुत्ते के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। अगर ड्राइवर अचानक ब्रेक लगाता या तेज मोड़ लेता, तो कुत्ता गिरकर घायल हो सकता था। ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article