Jugaad Video: कहा जाता है कि भारत के लोग बहुत जुगाड़ वाले होते हैं। वैसे भी जुगाड़ से कठिन से कठिन काम बड़ी आसानी से किया जा सकता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। यह वीडियो एक अंकल से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटने तक पानी भरा हुआ है। एक अंकल को उसी सड़क से गुजरना था। इसके बाद अंकल एक ऐसा जुगाड़ निकालते हैं, जो बेहद लाजवाब है।
वीडियो देखकर आपको आ जाएगा मजा
अंकल ने पानी से बचने के लिए बहुत ही नायाब देसी जुगाड़ निकाला। आप देख सकते हैं कि अंकल अपने दोनों पैर में एक-एक प्लास्टिक का स्टूल बांध लेते हैं। वह स्टूलों को कुछ इस तरह से बांधते हैं, जिससे वह इसके ऊपर चल सकें। इसके बाद अंकल पानी में निकल पड़ते हैं। आप देख सकते हैं कि अंकल बड़े मजेदार तरीके से पानी में स्टूल के बल पर चलते नजर आते हैं। इससे उनके पैर पानी में डूबते नहीं हैं। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स बहुत ही मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अंकल दुनिया के सबसे ज्यादा दिमागदार शख्स हैं। वहीं एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट किया कि अब वह भी पानी में निकलते समय ऐसा ही जुगाड़ लगाएंगे। वीडियो को Funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
