वायरल न्यूज़

Video: गैस चूल्हा बना रहा था मिस्त्री तभी लग गई भीषण आग, फिर जो हुआ देखकर आंखों को यकीन नहीं होगा

Shocking Video: जैसे ही गैस चूल्हा फटता है, दुकान में अफरा-तफरी मच जाती है। चूल्हा फटने से आग की लपटें इतनी तेज निकलती हैं कि मंजर पूरा डरावना लगने लगता है। हालांकि मैकेनिक को जरा भी डर नहीं लगता और वह आग को तुरंत ही नियंत्रित कर लेता है।

Image

हैरान करने वाला वीडियो (फोटो- एक्स)

Shocking Video: आपने बाजारों में छोटे-मोटे काम करने वाले काफी मैकेनिक देखे होंंगे। कोई चमड़े का काम करता दिखता है तो कोई चूल्हा बनाता नजर आता है। कूकर, बर्तन आदि ठीक करने वाले भी बाजार में मौजूद होते हैं। इलेक्ट्रीशियन की दुकान भी आपको बाजार में जरूर मिल जाएगी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैकेनिक से जुड़ा वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। आप देख सकते हैं कि मैकेनिक बहुत ही ‘तूफानी अंदाज में’ गैस चूल्हा मरम्मत कर रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब मैकेनिक गैस चूल्हे की मरम्मत कर रहा होता है, उसी समय चूल्हा अचानक फट जाता है। इसके बाद चूल्हे में आग लग जाती है। हालांकि, मैकेनिक आग की लपटों से डरता नहीं है और मस्त अंदाज में काम करता रहता है। आप देख पाएंगे कि वह बेहद ही आसानी से चूल्हा ठीक कर हर किसी को हैरान कर देता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख पाएंगे कि जैसे ही गैस चूल्हा फटता है, दुकान में अफरा-तफरी मच जाती है। चूल्हा फटने से आग की लपटें इतनी तेज निकलती हैं कि मंजर पूरा डरावना लगने लगता है। हालांकि मैकेनिक को जरा भी डर नहीं लगता और वह आग को तुरंत ही नियंत्रित कर लेता है। आप देख पाएंगे कि वह चूल्हे के पुर्जे हटाकर गैस की आपूर्ति बंद कर देता है। इससे स्थिति उसके कंट्रोल में आ जाती है। इस हैरान करने वाले वीडियो को @bittiae नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article