वायरल न्यूज़

Viral Video: इसे कहते हैं कर्मों का फल...गाय को लात मारने पर मिली ऐसी सजा, जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा शख्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:46 AM IST

Viral Video: एक शख्स जानबूझकर बेजुबान जानवर को परेशान कर रहा था। परिणाम ये हुआ कि शख्स को ऐसी सजा मिली, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

Image

गाय को मारना शख्स को पड़ गया भारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बिना कारण गाय को लात मार रहा था शख्स
  • अचानक उसे कर्मों की सजा मिल गई
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। इतना ही नहीं एक बात जरूर आप कहेंगे- 'इसे कहते हैं कर्मों का फल'।

बहुत पुरानी कहावत है कई बार कर्मों की सजा तुरंत मिलती है। चाहे काम अच्छा हो या फिर बुरा। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स बेजुबान जानवर को तंग रह रहा है। ऊंचाई पर बैठकर शख्स लगातार पैर से गाय को मार रहा होता है। लेकिन, अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और पलक झपकते अपनी जगह से नीचे गिर पड़ता है। जिस तरह से शख्स नीचे गिरता है यकीनन जबरदस्त चोट लगी होगी और अब भविष्य में वो दोबार ऐसा करने से पहले कई बार सोचेगा। लेकिन, एक बात तय है कि इस वीडियो को देखकर आप कह सकते हैं कर्मों का फल जरूर मिलता है। देखें वीडियो...

इसे कहते हैं कर्मों की सजा...

वीडियो (Funny Video) देखकर आप भी यही कह रह होंगे कि शख्स को जबरदस्त सजा मिली है। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को 'Unexpectedvid_1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 12 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तो शख्स पर गुस्सा भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article