वायरल न्यूज़

Viral Video: जब शख्स बन गया 'बंदर', फिर मंकी को ऐसे डराने लगा देखकर कहेंगे- ये है जबरा आइडिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अनोखे अंदाज में बंदर की नकल कर रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

बंदर की नकल कर रहा था शख्स (तस्वीर साभार- abir.khan_03)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर की नकल कर रहा था शख्स
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ( Funny Video) सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग एक पल के लिए जरूर घूम जाएगा। क्योंकि, एक शख्स जिस तरह 'बंदर' बनकर मंकी को डरा रहा था, उसने सबको चौंका दिया।

कहते हैं इस दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। कुछ टैलेंट तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी आपको एक से एक मजेदार टैलेंट वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में टैलेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बंदर को डराने के लिए एक शख्स खुद 'बंदर' की तरह हरकत करने लगता है। जिस अंदाज में शख्स 'बंदर' की नकल करता है उसे देखकर बेचार मंकी भी डर जाता है और दूर भागने लगता है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

'बंदर' का मजेदार नकल

वीडियो देखकर हंसी भी छूट रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। सोच रहे होंगे कि भाई ने तो नकल करने में रिकॉर्ड बना दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'abir.khan_03' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने तो गदर काट दिया। किसी का कहना है क्या कमाल का आइडिया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article