वायरल न्यूज़

Video: रोड पर बाइक चलाते समय इतना खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक, देखने वालों की कांप गई रूह

Bike Stunt Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक बिना टीशर्ट के बाइक चला रहा है। वह बीच सड़क पर बाइक चलाते हुए जबरदस्त स्टंट कर रहा है। आपने शायद ही ऐसा वीडियो पहले कभी देखा होगा।

Image

बाइक स्टंट वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे
  • बाइक के साथ किया खतरनाक स्टंट

Bike Stunt Video: सोशल मीडिया पर आपने स्टंट के हजारों वीडियो देखे होंगे। आजकल के युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर वायरल होने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इस चक्कर में कई बार वह अजीबोगरीब और खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आते। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक के साथ बेहद ही खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस दौरान वह अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहा है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वीडियो देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक बिना टीशर्ट के बाइक चला रहा है। वह बीच सड़क पर बाइक चलाते हुए जबरदस्त स्टंट कर रहा है। आपने शायद ही ऐसा वीडियो पहले कभी देखा होगा। देख सकते हैं कि बीच सड़क पर वह झूम-झूमकर बाइक चला रहा है। इस दौरान वह यह भी नहीं सोच रहा है कि अगल-बगल के लोगों को क्या परेशानी हो रही है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि वह कई बार अपनी बाइक के आगे के टायर को हवा में भी उछाल दे रहा है। इसके अलावा भीड़ में भी वह बाइक को खतरनाक तरीके से चलाता दिख रहा है। वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो को real_editor__sonu.raj नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी देखा और शेयर किया जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article