Kulhad Pizza Couple Video: कथित MMS लीक के बाद कुल्हड़-पिज्जा कपल को हर कोई जानने लगा है। कुल्हड़-पिज्जा कपल के नाम से मशहूर सेजल अरोड़ा और गुरप्रीत कौर के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि खुद कुल्हड़-पिज्जा कपल ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल किए हैं। दरअसल, कुल्हड़-पिज्जा कपल अब इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाने लगा है।
कुल्हड़-पिज्जा कपल के कई वीडियो वायरल
कुल्हड़-पिज्जा कपल के रील्स वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर्स जमकर पसंद करते हैं। उनके एक-एक वीडियो में हजारों लाइक्स आते हैं। वहीं उनके वीडियो को लाखों लोग देखते हैं। कई वीडियो तो उनके ऐसे हैं, जिन्हें मिलियन में व्यूज मिले हैं। पिछले दिनों गुरप्रीत कौर हरियाणवी गाने पर जोरदार ठुमके लगाती नजर आई थीं। वहीं ज्यादातर वीडियो में कपल साथ में डांस करता दिखता है। आप भी देखें उनके वायरल वीडियो-
