वायरल न्यूज़

VIDEO: दिनदहाड़े बच्ची को किडनैप कर लिया, मगर फिर जो पता चला रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 13, 2024, 12:11 PM IST

VIRAL VIDEO: हैरान करने वाला वीडियो दिल्ली में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का है। यहां लोगों ने दिनदहाड़े बच्ची को किडनैप कर रहे शख्स को पकड़ लिया। पूछताछ में शख्स ने फिर जो कुछ बताया सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

दिनदहाड़े बच्ची को किडनैप कर लिया और पकड़ा गया शख्स। (Photo/Instagram)

VIRAL VIDEO: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक बच्ची के अपहरण से जुड़ा हैरान करने वाला मामला चर्चा में है। यहां एक शख्स ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को किडनैप कर लिया। मगर शख्स बच्ची को किडनैप करने में कामयाब होता, इससे पहले ही कुछ लोगों को उसपर शक हुआ। पता चला कि वो बच्ची का पिता या कोई रिश्तेदार नहीं बल्कि उसे किडनैप करने वाला था। पकड़े जाने पर शख्स ने फिर आगे जो कुछ बताया जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। शख्स ने बताया कि वो पहले भी कई बच्चों को किडनैप कर चुका है और उन्हें बिहार भेज चुका है। पूरी घटना से जुड़ा वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

मुस्तफाबाद का है मामला

वीडियो में बताया गया कि घटना मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र की है। यहां नए मुस्तफाबाद की गली में नंबर 15 में एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। दिन का समय था और लोग आराम से गुजर रहे थे। इसी बीच अपहरणकर्ता भी वहां पहुंच गया। उसने बच्ची के अपहरण का प्लान बनाया और मौका पाते हुए उसे उठा लिया। करीब तीन साल की बच्ची विरोध कर पाती उसने मुंह दबोच लिया। शख्स बच्ची को किडनैप कर निकल पाता लोगों को उसपर शक हुआ। फिर शख्स के साथ जो कुछ हुआ सबकुछ कैमरे में कैद है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

पता चली हैरान करने वाली बात

इसमें देखेंगे कि सच्चाई पता चलते ही भीड़ ने शख्स को दबोच लिया। उसकी बुरी तरह पिटाई की। लोगों ने इतना मारा कि उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद शख्स ने ऐसा कुछ बताया कि रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उसने बताया कि वो पहले भी तीन बच्चों को किडनैप कर उन्हें बिहार भेज चुका है। मालूम हो कि बच्चे का अपहण करने आए शख्स को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से जुड़ा वीडियो इंस्टाग्राम पर notdefineofficial नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article