वायरल न्यूज़

सिर पर समोसे की ट्रे रख शख्स चला रहा बाइक, वीडियो देख लोग बोले-गजब है बंदा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने सिर पर समोसे से भरी ट्रे रखकर बाइक चला रहा है। वीडियो में वह सड़क के चौराहे और ट्रैफिक के बीच भी पूरी सावधानी और आत्मविश्वास के साथ बाइक चला रहा है। इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है।

Image

सिर पर समोसे की ट्रे रख शख्स चला रहा बाइक(Instagram)

Viral Video: ये सोशल मीडिया का जमाना है। यहां पर करीब हर शख्स इंटरनेट पर होता ही है। सोशल मीडिया पर हर रोज कई तरह के वीडियो पोस्ट किए जाते हैं, जिसमें से कुछ वीडियो वायरल हो जाते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपने सिर पर समोसे से भरा हुआ ट्रे लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि सिर पर समोसे की ट्रे लेकर जा रहा शख्स का आत्मविश्वास गजब का है। उसे बाइक चलाते हुए थोड़ी भी घबराहट नहीं होती है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कमेंट्स

वीडियो के बीच में एक जगह ऐसा भी आता है। जहां पर सड़क का चौरहा आता है। वहां भी वह बहुत ही सावधानी और आत्मविश्वास के साथ बाइक आगे निकाल लेता है। इस पल को समोसे ले जा रहे शख्स के पीछे जा रहा दूसरा व्यक्ति अपने कैमरे में कैद कर लेता है। वीडियो बना रहा शख्स ट्रे ले जा रहे लड़के से पूछता है। भाई कैसे चला लेते हो यार। हालांकि इस सवाल का जवाब वीडियो बना रहे शख्स को नहीं मिलता है। इसके बाद वह फिर कहता है कि यार ये तो गजब है बंदा।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bareillyvibes नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में 'बिना किसी की बात पर ध्यान दिए अपने लक्ष्य की तरफ़ कैसे बढ़ा जाता है। हम बरेली वालों से सीखो, कोहारा पीर से बानखाने की तरफ, सर पर समोसों की ट्रे, हल्के में ले रहे थे क्या' लिखा हुआ है। देखने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "ढक लेता भाई सारी धूल मिट्टी समोसे के साथ ही अंदर जाएगी", दूसरे ने लिखा: "मैं तो समोसे पर चिपके धूल के बारे में सोच रही हूं",तीसरे ने लिखा: "लगता है ये मौत के कुएं में पार्ट टाइम बाइक भी चलाता है", चौथे ने लिखा: "इससे सड़क की बेहतर गुणवत्ता का पता चलता है, इसीलिए वह समोसे के पलटने से नहीं डरता" पांचवें ने लिखा: "ये तो हमारे साइड का ही बंदा है, हर रोज ऐसे ही लेकर जाता है समोसे"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article