Snake Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच छाया हुआ, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इतना ही नहीं शख्स की हरकत देखकर आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाएगा।
आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो सांप को देखते ही भाग खड़े होते हैं। क्योंकि, अगर सांप किसी को काट लेता है तो कई बार मौके पर ही मौत तक हो जाती है। लिहाजा, लोग उससे दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो इनसे भी पंगा लेने से बाज नहीं आते हैं। हालांकि, कई बार परिणाम खतरनाक भी हो जाता है। अब इस वायरल वीडियो में ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स विशालकाय सांप से सरेआम पंगा ले रहा है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं रात के अंधेरे में एक विशालकाय सांप सड़क पर पड़ा हुआ है। तभी एक शख्स तेजी से आता है और उसके पास पहुंच जाता है। इतना ही नहीं शख्स सांप को हाथ से हटाने लगता है। एक बार सांप शख्स पर हमला भी करता है। देखें वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो (Shocking Video) देखकर यकीनन आपके भी होश जरूर उड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि शख्स की किस्मत अच्छी थी वरना अगर सांप सही से पलटवार कर देता तो परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को IFS ऑफिसर प्रवीण कासवान ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 87 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 24 सौ से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग मजे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं।
