Viral Video: सांप इस दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक होते हैं। धरती पर 2500 से 3000 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें से कई सांप इतने जहरीले होते हैं, जिनके डसने से इंसान पानी भी नहीं मांगता और उसकी पलभर में मौत हो जाती है। सांप को अपने सामने देखकर कई लोगों की हालत खराब हो जाती है। हालांकि, कुछ लोग बहुत ही ज्यादा दिलेर होते हैं। सांप को सामने देखकर वह भागते नहीं, बल्कि उन्हें अपने वश में करने की कोशिश करते हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स एक सांंप को पकड़ने के लिए बहुत ही पुराने कुएं में उतर जाता है। इसके बाद कैमरे में जो दिखता है, उसे देखकर आप कांप जाएंगे। कई लोगों की तो इस वीडियो को देखकर हालत खराब हो सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक किंग कोबरा सांप पकड़ने के लिए कुएं में उतर जाता है। इसके बाद उसके सामने जो नजर आता है, वह नजारा देखकर उसकी भी हालत खराब हो जाती है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर कांप जाएंगे
दरअसल, वह शख्स किंग कोबरा सांप का कुएं से रेस्क्यू करने गया था। कोबरा का रेस्क्यू करके यह शख्स उसे जंगल में छोड़ देता। इस चक्कर में वह रस्सी के सहारे कुएं में उतर जाता है। वहीं, ऊपर लोग उसे देखते रहते हैं। आप कैमरे में देख सकते हैं कि जहां शख्स एक सांप को बचाने के लिए नीचे गया था, वहीं शख्स को दर्जनों साप कुएं के नीचे मिल जाते हैं। यह देखकर शख्स भी चौंक जाता है। आप देख सकते हैं कि कुएं में शख्स को कई नस्ल के सांप मिल जाते हैं। शख्स को अजगर भी कुएं में मिलते हैं।
हालांकि, शख्स घबराता नहींं है और काफी देर कोबरा सांप का निकालने की जद्दोजहद करता है। आखिरकार, वह कोबरा को कुएं से बाहर निकालने में सफल रहता है। इसके बाद वह उसे थैले में डालाकर ऊपर लाता है और जंगल में आजाद छोड़ देता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स शख्स के प्रयास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को Murliwale Hausla नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।
