Shocking Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग एक से एक मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले वीडियो (Shocking Video) होते हैं, तो कुछ चौंकाने वाले। जबकि, कुछ को देखकर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, आज कल स्टंट के वीडियो (Trending Video) भी काफी शेयर होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई बार लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं। स्टंट का एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में जिस तरह से एक शख्स बाइक से करतब कर रहा है उसने लोगों की 'नींद' उड़ा दी।
ये तो हम सब जानते हैं आज कल हर कोई कुछ अलग करना चाहता है, जिससे उसका नाम हो और उसे एक अलग पहचान मिले। इसके लिए कुछ लोग तो अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स बाइक से खतरनाक अंदाज में स्टंट कर रहा है। एक प्रमोशनल वीडियो में शख्स ने इस तरह बाइक से छलांग लगाई उसे देखकर लोगों की सांसें अटक गई। अगर थोड़ा सा भी उसका बैलेंस बिगड़ता तो मामला कुछ भी हो सकता था। लेकिन, शख्स ने सही सलामत इस स्टंट को अंजाम दिया। देखें वीडियो...
चौंकाने वाला नजारा
वीडियो देखकर यकीनन एक पल के लिए आपकी सांसें भी अटक गई होगी। हो सकता है कुछ लोगों को अपनी आंखों पर भी यकीन करना मुश्किल हो रहा हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@impresivevideo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, 12 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, करीब 25 सौ लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। वहीं, कुछ लोग मजे लेते हुए इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे जानलेवा बता रहे हैं। तो इस शॉकिंग वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
