वायरल न्यूज़

OMG: किंग कोबरा वाला जूता पहनकर बाहर निकला शख्स, देखते ही लोगों की निकल गई चीख

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 9, 2023, 03:12 PM IST

King Cobra Shoes: शख्स एक ऐसा जूता पहनकर बाहर निकलता है, जो देखने में किंग कोबरा जैसा लग रहा है। जब शख्स लोगों की तरफ आता है तो ऐसा लगता है कि दो किंग कोबरा फन निकालकर सामने से आ रहे हैं।

Image

स्नेक शूज (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो देखकर लोगों की निकल गई चीख
  • अजीबोगरीब जूता पहने नजर आया शख्स

King Cobra Shoes: किंग कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। किंग कोबरा को दूर से ही देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। आपने सोशल मीडिया पर किंग कोबरा के कई सारे वीडियो देखे होंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किंग कोबरा लगे जूते पहनकर बाहर आ गया। इस अजूबे जूते को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई।

अजीबोगरीब जूते का वीडियो

वीडियो शायद आपको परेशान कर सकता है। आप देख सकते हैं कि शख्स एक ऐसा जूता पहनकर बाहर निकलता है, जो देखने में किंग कोबरा जैसा लग रहा है। जब शख्स लोगों की तरफ आता है तो ऐसा लगता है कि दो किंग कोबरा फन निकालकर सामने से आ रहे हैं। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। पहले इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया गया था। वहां से इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दिया गया। वीडियो भारत से बाहर का लग रहा है। हालांकि, अब भारत में भी तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स बहुत ही अलग किस्म के जूते पहने हुए है। शख्स के जूतों में कोबरा की तरफ फन फैलाए डिजाइन बनी हुई है। यह देखने में हूबहू किंग कोबरा सांप के फन की तरह नजर आ रही है। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दो किंग कोबरा वाकई में खड़े हुए हैं। वीडियो देखने में काफी डरावना लग रहा है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article