Elephant Lion Fight Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। जंगल के सारे जानवर शेर को अपने सामने देखकर डर के मारे भाग जाते हैं। शेर किसी भी जानवर पर हमला कर अपना शिकार बना सकता है। हालांकि, कई बार दूसरे जानवरों के सामने शेर की हालत खराब हो जाती है। हाथी एक ऐसा जानवर है, जिससे शेर भी भिड़ने की हिम्मत नहीं करता है। हाथी जब गुस्से में होता है तो शेर उससे दूर ही रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
शेरों पर हमला कर देता है हाथी
वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में दो शेर एक पेड़ के नीचे सो रहे थे। यहीं से एक हाथी गुजर रहा था। शेरों को अपने रास्ते में सोता देखकर हाथी गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह अपनी ताकत का परिचय देता है और शेरों को खदेड़ लेता है। वहीं गुस्साए हाथी को अपने सामने देखकर शेरों की हालत खराब हो जाती है और वह अपनी जान बचाकर भागने लगते हैं। वीडियो में यह दृश्य देखना वाकई में हैरान करने वाला है। वीडियो को African Adventure नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जंगल में एक पेड़ के नीचे बड़े ही आराम से शेर सो रहे होते हैं। जंगल का राजा होने के कारण उन्हें जरा भी इस बात का अहसास नहीं होता कि कोई अन्य जानवर उन पर हमला करेगा। दूसरी तरफ हाथी न जाने किस गुस्से में होता है। गुस्साए हाथी को जैसे ही शेर देखते हैं, वह खड़े हो जाते हैं। इसके बाद हाथी शेरों को दौड़ा लेता है। वह तब तक उनको दौड़ाता है, जब तक शेर दूर नहीं निकल जाते। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि जंगल के राजा हाथी से इतना डरते हैं।
