King Cobra Swallowed Snake Video: किंग कोबरा को दुनिया का सबसे खूंखार सांप माना जाता है। अगर किसी को किंग कोबरा डस ले तो वह इंसान पानी भी नहीं मांगता है। किंग कोबरा का डसना यानि सीधे मौत की नींद सो जाना। आपको जानकर हैरानी होगी कि किंग कोबरा अपना पेट भरने के लिए अन्य सांपों को खा जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में आपको जो नजर आएगा, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।
वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी आत्मा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा एक साथ तीन-तीन सांपों को जिंदा निगल जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि तीनों सांपो को जब वह पचा नहीं पाता है तो उन्हें उगलना शुरु कर देता है। इसके बाद जो नजारा देखने को मिलता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा एक के बाद एक तीनों सांपों को अपने मुंह से बाहर निगल देता है। चौंका देने वाले वीडियो में आप देख पाएंगे कि किंग कोबरा बीच सड़क पर निगले गए तीनों सांपों को एक-एक करके उगल रहा है। इस भयानक नजारे को देख वहां मौजूद लोग सन्न रह जाते हैं। आपने शायद ही किंग कोबरा की ऐसी क्रूरता पहले कभी देखी होगी। इस नजारे को देखकर कई लोग डर जाते हैं। इस शॉकिंग वीडियो को @Rainmaker1973 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
