Viral Video: पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर 'काला चश्मा' ट्रेंड जमकर छाया हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पॉपुलर गाने 'काला चश्मा' पर चल रहा यह ट्रेंड भारत से होकर विदेशों में भी पहुंच गया है। जिसे देखो वही इस गाने पर अपनी कमर मटका रहा है। अब जापान की स्कूली छात्राएं इस गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। यह छात्राएं काला चश्मा ट्रेंंड पर इतना जबरदस्त डांस कर रही हैं कि उनके डांस को अगर कैटरीना कैफ देख लें तो वह भी इन छात्राओं की फैन हो जाएं।
बता दें कि यह गाना चार साल पहले साल 2018 में रिलीज हुआ था। हालांकि, गाने की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। यह गाना देश ही नहीं दुनियाभर में लोगों के दिलो-दिमाग पर छाया हुआ है। 'बार-बार देखो' फिल्म के इस मशहूर ट्रैक सॉन्ग पर लोग अलग-अलग तरह से डांस करते नजर आ रहे हैं। काला चश्मा सॉन्ग दुनियाभर में ट्रेंड बन गया है। चाहे कोई पार्टी हो या शादी, इस गाने पर हर कोई थिरकता दिख रहा है। देखें वीडियो-
जापानी लड़कियों का जबरदस्त डांस
नॉर्वेजियन डांस क्रू और क्विक स्टाइल ने इस गाने पर अपनी कमर मटकाकर इसे रातों-रात लोगों के दिमाग में घुसा दिया है। इसी गाने पर अब जापान की स्कूली छात्राएं नाचती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जापानी लड़कियों का ग्रुप स्कूल ड्रेस पहने नजर आ रहा है। स्कूल की ड्रेस में ही यह लड़कियां काला चश्मा गाने पर डांस करती हैं। जापानी छात्राएं इस गाने पर इतना जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती हैं, जिसे देखकर इंटरनेट उन पर फिदा हो गया है। क्विक स्टाइल की कोरियोग्राफी को फॉलो करते हुए जापानी लड़कियां जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को क्विक स्टाइल नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
