वायरल न्यूज़

इंसानों को तो नागिन डांस करते देखा होगा, लेकिन क्या कभी नागिन को 'नागिन डांस' करते देखा है? Video होश उड़ा देगा

Naagin Dance Video:एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नागिन इसमें 'नागिन डांस' कर रही है। वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख पाएंगे कि वीडियो में एक काले रंग की नागिन नजर आ रही है। वह एक आइने के पास पहुंच जाती है। इसके बाद नागिन को आइने में अपनी तस्वीर दिखाई देती है।

Image

नागिन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Naagin Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन बहुत ही अनोखे-अनोखे वीडियो सामने आते रहते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर नाग-नागिन के भी वीडियो कई सारे वायरल हो रहे हैं। नाग-नागिन के वीडियो बच्चों से लेकर बुजुर्गों को काफी पसंद आते हैं। आपने शादी-विवाह या पार्टी में इंसानों को 'नागिन डांस' करते देखा होगा। कई लोगों को नागिन डांस करने में मजा आता है।

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

दूसरी तरफ इंटरनेट पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नागिन इसमें 'नागिन डांस' कर रही है। वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख पाएंगे कि वीडियो में एक काले रंग की नागिन नजर आ रही है। वह एक आइने के पास पहुंच जाती है। इसके बाद नागिन को आइने में अपनी तस्वीर दिखाई देती है। आप देख पाएंगे कि आइने में खुद को देखकर नागिन झूमने लगती है। दावा किया जा रहा है कि नागिन अपने आपको देखकर डांस कर रही है। देखें वीडियो-

भले ही वीडियो में नागिन के डांस करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। हम सभी जानते हैं कि सांप रेंगते समय भी हरकतें करते हैं। वह एक जगह पर बहुत देर तक रुके नहीं रह सकते हैं। वह हिलते-डुलते रहते हैं। हो सकता है कि इस वीडियो में भी वह हिल-डुल ही रहा हो। इस वीडियो को snakefriend_raj नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ऐसा है, जो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर तीन दिन पहले शेयर किया है। जिसके बाद अब तक तकरीबन 70 हजार लोगों ने इसे लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखकर लोगों का हैरानी से मुंह खुला रह गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article