वायरल

Video: अमेरिका स्थित ऑफिस में पहली बार अपने पैरेंट्स को लेकर आई ये महिला, वायरल वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Viral Video: देवश्री भरतिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'भारतीय माता-पिता पहली बार अमेरिका में मेरे वॉलमार्ट कार्यालय का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कभी इतने भव्य कार्यालय नहीं देखे थे, और पहली बार जब उन्होंने सुविधाएं देखीं तो वे आश्चर्यचकित और बेहद खुश हुए।

माता-पिता को ऑफिस लेकर पहुंची देवश्री।

Viral Video: एक भारतीय महिला अमेरिका में अपने ऑफिस में माता-पिता को पहली बार लेकर आई। दिल को छू लेने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों के दिल जीत रहा है। वॉलमार्ट के अमेरिकी मुख्यालय में काम करने वाली देवश्री भरतिया ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को अब तक 1.1 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया और 24,000 से ज़्यादा लाइक मिले। इस छोटे से वीडियो में भरतिया अपने माता-पिता को उस कार्यालय के बारे में बताती हैं, जहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। वह अपने माता-पिता के साथ-साथ चलती हैं और उन्हें मीटिंग रूम, जिम और वॉलमार्ट सुविधा की बड़ी सी लॉबी में ले जाती हैं।

भरतिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'भारतीय माता-पिता पहली बार अमेरिका में मेरे वॉलमार्ट कार्यालय का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कभी इतने भव्य कार्यालय नहीं देखे थे, और पहली बार जब उन्होंने सुविधाएं देखीं तो वे आश्चर्यचकित और बेहद खुश हुए। एक बच्चा गर्वित माता-पिता की चाहत रखता है।' वीडियो में भरतिया के माता-पिता के अनुभव को स्‍पष्‍ट तौर पर देखा जा सकता है। उनकी मुस्कान कभी फीकी नहीं पड़ी और उनका आश्चर्य और खुशी पूरे क्लिप में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

यह मार्मिक क्षण ऑनलाइन कई लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'हर बेटे/बेटी का सपना।' दूसरे ने कहा कि, 'ओह, यह एहसास अब तक का सबसे अच्छा एहसास है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'इसने मुझे भावुक कर दिया - हर माता-पिता इस पल के हकदार हैं।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'सुंदर!! शाबाश!! हर बच्चे के लिए सबसे गर्व के क्षणों में से एक।' प्रेरणा लेते हुए एक यूजर ने कहा कि, 'बहुत बढ़िया दीदी... उन्हें बहुत गर्व होना चाहिए... मेरा लक्ष्य आपकी तरह बनना है।' एक अन्‍य ने कहा कि, 'एक दिन जल्द ही वहां पहुंच जाऊंगा।' एक और यूजर ने लिखा, 'यह बहुत ही अद्भुत है, आप हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

शाश्वत गुप्ता
शाश्वत गुप्ता Author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article