वायरल न्यूज़

Video: इंजीनियर तो छोड़िए भारतीय मजदूर भी कमाल के, ईंट उठाने के लिए बंदे ने लगाया गजब का जुगाड़, अमेरिका भी होगा हैरान

Desi Jugaad Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मजदूर ने ईंट उठाने के लिए देसी जुगाड़ लगाकर बहुत ही मजेदार औजार बना लिया है। इस औजार को देखने के बाद आपको भी मौज आ जाएगी।

Image

ईंट उठाने का औजार (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन आपको भारतीय जुगाड़ का कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता होगा। जिसे देखने के बाद आपका दिन बन जाता होगा। वैसे भी भारतीय जुगाड़ को दुनिया में सबसे कमाल का माना जाता है। हम सभी जानते हैं कि भारतीय लोग देसी जुगाड़ लगाकर बड़े से बड़ा काम बहुत आसानी से पूरा कर दिखाते हैं। भारतीय जुगाड़ ऐसे होते हैं, जिनमें ज्यादा खर्चा भी नहीं होता है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक भारतीय मजदूर का टैलेंट देखने को मिलेगा।

वीडियो देखकर आपको भी मजा आएगा

देसी जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मजदूर ने ईंट उठाने के लिए देसी जुगाड़ लगाकर बहुत ही मजेदार औजार बना लिया है। इस औजार को देखने के बाद आपको भी मौज आ जाएगी। वीडियो में आपक इस औजार से ईंट उठाने की तकनीक देख सकते हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि लोहे की सरिया के तीन टुकड़े को ऐसे जोड़ा गया है, जिसे पकड़ नुमा एक औजार बन गया है। देखें वीडियो-

आपने किचन में बर्तन पकड़ने के लिए ऐसा औजार देखा होगा। हो सकता है कि मजदूर को वहीं से आइडिया आया हो। इसके बाद मजदूर ने लोहे के सरियों से यह मजेदार औजार बना डाला। आप देख पाएंगे कि इस औजार से एक साथ 5-6 ईंटों को पकड़कर उठाया जा सकता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aapkaculture नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article