वायरल न्यूज़

Viral Video: देवर की शादी में भाभी ने डांस से उड़ाया ऐसा गर्दा, ठुमके पर फिदा हो गए लोग

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2023, 02:26 PM IST

सोशल मीडिया पर छाए वीडियो में एक भाभी अपने देवर की शादी में धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाभी‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म का गाना ‘अपने देवर की बारात ले के लो चली मैं’ पर जमकर डांस कर रही हैं।

Image

देवर की शादी में भाभी ने डांस से उड़ाया ऐसा गर्दा(Source:Instagram)

देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के इस सीजन में डांस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी दुल्हा-दुल्हन के रोमांटिक डांस वीडियोज तो कभी देवर-भाभी के शानदार डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। देवर भाभी का रिश्ता प्यार और स्नेह का होता है। भाभी सबसे ज्यादा स्नेह अपने देवर से रखती हैं। हर भाभी का सपना होता है कि अपने देवर की शादी की खूब डांस करें और शादी में महफिल जमाए। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भाभी अपने देवर की शादी में कमाल का डांस करती दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर छाए वीडियो में एक भाभी अपने देवर की शादी में धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाभी‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म का गाना ‘अपने देवर की बारात ले के लो चली मैं’ पर जमकर डांस कर रही हैं। वहीं, भाभी को डांस करते देख कर देवर और उसकी पत्नी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। भाभी का शानदार डांस देख देवर और उसकी पत्नी खुद को रोक नहीं पाए और वो भी डांस करने लगे। डांस करते वक्त भाभी के एक्सप्रेशन्स देखने लायक थे। भाभी ने अपने इस धमाकेदार डांस से शादी की पूरी लाइमाइट बटोर ली। केवल शादी ही नहीं बल्कि भाभी ने सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर ली है। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

भाभी के इस धमाकेदार डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर indiantopdancers नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 56 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article