Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। हम सभी जानते हैं कि हाथी जंगल का सबसे विशाल जानवर है। हाथी से पंगा लेने की गलती जंगल का राजा शेर भी नहीं कर पाता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसने सबके होश उड़ा दिए हैं। आप देख पाएंगे कि इस वीडियो में एक डेढ़ फीट का जीव हाथी पर हमला करने की गलती कर बैठता है।
हाथी पर हनी बेजर ने किया अटैक
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा छोटा सा जीव हनी बेजर है। हनी बेजर (Honey Badger) बेहद ही निडर और आक्रामक होते हैं। यहां तक कि वह जंगल के राजा शेर से भी भिड़ जाते हैं। उनकी त्वचा बहुत मोटी और लचीली होती है। यह त्वचा उन्हें काटने और डंक मारने से बचाती है। इसके साथ ही हनी बेजर के पंजे मजबूत होते हैं। इसके अलावा उनके दांत भी खतरनाक होते हैं। वे बेहद ही चालाक और दृढ़ होते हैं और जहर के प्रति भी काफी हद तक उनके अंदर प्रतिरोधक क्षमता होती है। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें वह अपने से बड़े शिकारियों से भी भिड़ जाते हैं। उन्हें कितनी भी चोट लगे लेकिन वह पीछे नहीं हटते हैं। देखें वीडियो-
इस वीडियो में भी आपको यही नजर आएगा। आप देख पाएंगे कि हनी बेजर शांति से अपने रास्ते पर जा रहे हाथी से पंगा ले लेता है। इसके बाद हाथी को भी शुरू में परेशानी होती है। हालांकि, वह अपने पैरों से हनी बेजर को कुचलने की कोशिश करता है। आप देख पाएंगे कि वह बार-बार हनी बेजर को कुचलने की कोशिश करता है, लेकिन वह बार-बार बच जाता है। इसके बाद वह फिर से हाथी पर हमला करता है। आखिरकार कई बार कुचले जाने से हनी बेजर को चोट लग जाती है। इसके बाद वह शांत नजर आता है। इस वीडियो को Alan Down-to-Earth Gardening नाम के यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
