वायरल न्यूज़

Viral Video: नहीं पहना था हेलमेट, बेरहम पुलिसवालों ने चलती स्कूटी से धक्का देकर गिरा दिया नीचे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:15 AM IST

Shocking Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक स्कूटी चलाते समय हेलमेट नहीं पहने होते हैं। उन युवकोंं के साथ पुसिलकर्मी जो बर्ताव करते हैं, उसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, पुलिसकर्मी उन युवकों को चलती स्कूटी से धक्का मारकर नीचे गिरा देते हैं।

Image

पुलिस ने दिया धक्का

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • बिहार के जमुई का बताया जा रहा वीडियो
  • पुलिस का बर्ताव देखकर भड़क उठे लोग

Shocking Video: पुलिसकर्मी कई बार अपने पद का दुरुपयोग करते देखे जाते हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भड़क गए हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों ने जो किया, उसकी इजाजत उन्हें कानून भी नहीं देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक स्कूटी चलाते समय हेलमेट नहीं पहने होते हैं। उन युवकोंं के साथ पुसिलकर्मी जो बर्ताव करते हैं, उसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में देख सकते हैं कि स्कूटी पर सवार दो शख्स बिना हेलमेट सड़क से गुजर रहे होते हैं। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस के चार कांस्टेबल चलती स्कूटी को बीच सड़क पर धक्का मार देते हैं। इससे दोनों युवक सड़क पर ही धड़ामम से गिर जाते हैं। वह तो गनीमत थी कि पीछे से कोई बड़ी गाड़ी नहीं थी और न ही स्कूटी की स्पीड बहुत ज्यादा थी। वरना दोनों स्कूटी सवार युवकों को बहुत गंंभीर चोट लगती या फिर उनकी जिंदगी भी खतरे में पड़ा जातीह। वीडियो बिहार के जमुई का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिहार पुलिस के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। देखें वीडियो-

क्या अब ऐसे दी जाएगी सजा?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूटी पर सवार होकर दो युवक कहींं जा रहे होते हैं। इस बीच उन्हें पुलिस रोकती है, क्योंकि उन दोनों ने हेलमेट नहीं पहना होता है। जब युवक पुलिस को अपनी तरफ आता देखते हैं तो वह स्कूटी की रफ्तार बढ़ा देते हैं। शायद वह भागने की कोशिश करते हैं। तभी पुलिसकर्मी दौड़कर उनका पीछा करते हैं और एक पुलिसकर्मी चलती स्कूटी को जोर से धक्का मार देता है। इस धक्के से दोनों सड़क पर ही बुरी तरह गिर जाते हैं। वीडियो @IamSuVidha नाम के ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस पर भड़क गए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या अब इस तरह से लोगों को सजा दी जाएगी?

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article