वायरल न्यूज़

Video: बॉयफ्रेंड को जलाने के लिए दूसरे लड़के को बोल दिया हां! फिर मजबूरन लड़की को करनी पड़ गई शादी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 06:39 PM IST

Funny Video:एक लड़की का अपने बॉयफ्रेंड को जलाने का आइडिया इतना उल्टा पड़ गया कि उसे मजबूरन किसी और लड़के से शादी करनी पड़ गई। यानी कि बॉयफ्रेंड को जलाने के आइडिया ने उसकी पूरी जिंदगी ही 'बर्बाद' कर डाली।इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

दुल्हन का वीडियो (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉयफ्रेंड को जलाना चाहती थी गर्लफ्रेंड
  • किसी और लड़के से शादी के लिए बोला हां
  • शादी तुड़वाने बॉयफ्रेंड आया ही नहीं

Funny Video: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड में कई बार झगड़ा भी होता है। कई बार एक-दूसरे को जलाने के लिए वह कुछ मजेदार चीजें भी करते हैं। हालांकि, कभी-कभी यह चीजें उल्टी भी पड़ जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की का अपने बॉयफ्रेंड को जलाने का आइडिया इतना उल्टा पड़ गया कि उसे मजबूरन किसी और लड़के से शादी करनी पड़ गई। यानी कि बॉयफ्रेंड को जलाने के आइडिया ने उसकी पूरी जिंदगी ही 'बर्बाद' कर डाली।

दरअसल, बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को ज्यादा वैल्यू नहीं देता था। इसके बाद लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को जलाने के बारे में सोचा। इसके लिए लड़की ने किसी अन्य लड़के से शादी के लिए 'हां' बोल दिया। इससे गर्लफ्रेंड को लग रहा था कि उसका बॉयफ्रेंड शादी के दिन आएगा और उसकी शादी तुड़वाकर उसे वहां से ले जाएगा। गर्लफ्रेंड का यही सोचना उस पर भारी पड़ जाता है। लड़की जिस लड़के को शादी के लिए हां बोलती है, उससे उसकी शादी हो जाती है और बॉयफ्रेंड वहां आता ही नहीं है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर मजा भी आएगा

जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह शादी के बाद का है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन काफी परेशान दिखाई दे रही है। वह शादी के बाद अपने पति के साथ एक स्टूडियो पहुंचती है। वहां वह एक गाना गाने की बात कहती है। फिर जब रिपोर्टर पूछता है कि वह किसके लिए गाना चाहती है तो दुल्हन जवाब देती है कि अपने 'एक्स' के लिए वह गाना गाना चाहती है। इस पर रिपोर्टर पूछता है कि आपके बॉयफ्रेंड का क्या नाम है? जवाब में दुल्हन कहती है कि 'मैं उसका नाम नहीं ले सकती, क्योंकि वह बदनाम हो जाएगा। मैं उससे सच्चा प्यार करती हूं।' इसके बाद दुल्हन रोने लगती है और कहती है कि वो किसी और से प्यार करता था। मैंने उसे जलाने के लिए शादी का नाटक किया था, लेकिन वो आया ही नहीं और मैं बर्बाद हो चुकी हूं।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article