Girl Making Reels Video: आजकल लोग इंटरनेट पर फेमस होने के चक्कर में क्या-क्या करने लग जाते हैं, कुछ पता नहीं होता। इसी क्रम में एक लड़की Reels Video बनाने के लिए सब्जी मंडी पहुंच गई थी। इसके बाद वह सरेआम डांस करने लगी थी। वहीं उसका एक साथी वीडियो बना रहा था। तभी पीछे से आकर एक शख्स अचानक ऐसी हरकत करने लगता है, जिससे लोगों का ध्यान उस तरफ चला जाता है। शख्स की हरकतें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल बाग-बाग हो गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि फॉलोअर्स बढाने के चक्कर में एक लड़की सब्जी मंडी में पहुंचकर रील्स बनाने लगती है। वह सब्जी मंडी के बीच में जाकर ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर कमर मटकाने लगती है। आप देख सकते हैं कि लड़की डांस कर अपना वीडियो शूट करवा रही होती है। इसी बीच वीडियो के बीच में कोई और आ जाता है। लड़की जब अपनी अदाओं के साथ डांस मूव्स दिखा रही थी, तभी एक टैक्सी ड्राइवर वहां पहुंच जाता है और उसके पीछे-पीछे उसी के डांस मूव्स कॉपी करने लगता है। देखें वीडियो-
टैक्सी ड्राइवर के डांस ने जीता दिल
आप देख सकते हैं कि जितना लड़की अपने बदन की लचक दिखाती है, उससे ज्यादा वह शख्स अपने बदन की लचक दिखा देता है। अब कोई ऐसा डांस करेगा तो लोगों का ध्यान उस पर जाना ही है। दूसरी तरफ लड़की को पता ही नहीं था कि उसके पीछे क्या चल रहा है। वह अपने डांस और अदाओं में ही मशगूल थी, जबकि पीछे चल रहे टैक्सी ड्राइवर के फनी परफॉरमेंस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ड्राइवर ने बीच डांस में घुसकर सारी की सारी महफिल लूट ली। वीडियो को ट्विटर पर @Chilled_Yogi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
