Gas Ka Desi Ilaaz Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना आप जमकर ठहाके लगाएंगे बल्कि हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Shocking Video) में एक शख्स को गैस से छुटकारा दिलाने के लिए धांसू देसी तरीके का इस्तेमाल किया गया है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो (Trending Video) को बार-बार देख रहे हैं और उस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
आज कल हर कोई कुछ अलग करना चाहता है, जिससे उसका नाम हो और उसकी एक अलग पहचान हो। इसी कड़ी में एक शख्स ने गैस का इलाज करने के लिए शानदार धांसू देसी जुगाड़ भिड़ाया, जिसका वीडियो धमाल मचा रहा है। वायरल वीडियो (Desi Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स दूसरे आदमी को झटके से पेट दबा रहा है। शख्स के हाथ में एक छोटा सा औजार है और वो दूसरे शख्स को बार-बार उससे उसके पेट में मार रहा है। वहीं, पीड़ित शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो काफी दर्द को झेल रहा है। आगे क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
धमाल मचा रहा है वीडियो
वीडियो देखकर आपको जरूर जोरदार झटका लगा होगा। हो सकता है तरीका देखकर हंसी भी छूट रही हो। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@ragiing_bull' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब एक लाख 20 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, 22 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, सैकड़ों लोग वीडिय को रिट्वीट कर चुके हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' गैस ठीक करने का नया स्टार्टअप आया है मार्केट में'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' इसके दिमाग का लॉक भी कोई खोलो भाई'।
